Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:-ब्लास्ट कर अवैध निर्माण को किया जमींदोज ,नाले से सटकर बनाई गई चार मंजिला इमारत

Follow on Google News
इंदौर:-ब्लास्ट कर अवैध निर्माण को किया जमींदोज ,नाले से सटकर बनाई गई चार मंजिला इमारत
शहर में एक बार फिर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। नगर निगम ने आज चार मंजिला इमारत को ब्लास्ट कर जमींदोज कर दिया है। कार्रवाई अवैध निर्माण के खिलाफ की गई है। बता दें कि यह चार मंजिला इमारत C21 मॉल के ठीक पीछे, PU-4 क्षेत्र में स्थित है। कल इस अवैध निर्माण को मैन्युअल तरीके से ढहाने का काम शुरू हुआ था, वहीं आज यह कार्रवाई अपने रौद्र रूप में बदल गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, विशेषज्ञों ने नियंत्रित तरीके से विस्फोटक का इस्तेमाल किया और एक तेज धमाके के साथ इस अवैध चार मंजिला इमारत को ढहाया गया।   [caption id="attachment_166352" align="aligncenter" width="364"] पहली तस्वीरे - ब्लास्ट से पहले[/caption] [caption id="attachment_166354" align="aligncenter" width="372"] दूसरी तस्वीर- धमाके की आवाज[/caption] [caption id="attachment_166356" align="aligncenter" width="379"] तीसरी तस्वीर-धमाके के बाद जमींदोज[/caption] [caption id="attachment_166359" align="aligncenter" width="389"] चौथी तस्वीर- धूल के गुबारे के साथ धराशाई[/caption] नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के सख्त निर्देशों पर जोन 22 की टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। ब्लास्ट से पहले पूरे इलाके को खाली करा लिया गया था, ताकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।तय समय पर जैसे ही धमाका हुआ, देखते ही देखते यह विशाल निर्माण धूल के गुबार में बदल गया। यह कार्रवाई इंदौर में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम के 'जीरो टॉलरेंस' रवैये को दर्शाती है। चार मंजिला इमारत को ढहाया-  नगर निगम द्वारा आज सुबह सी-21 मॉल के पीछे पीयू 4 के प्लाट पर नाले से सटकर बनाई गई चार मंजिला इमारत को ढहाने की कार्रवाई शुरू की। नाले से 9 मीटर दूरी तक किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता, लेकिन अवैध रूप से न केवल इमारत बनाई जा रही थी, बल्कि उसमें तलघर में बना लिया गया था। तोडफ़ोड़ की कार्रवाई के दौरान निगम की सबसे बड़ी पोकलेन पर बिल्डिंग का हिस्सा गिरने की आशंका के चलते ड्राइवर ने काम रोक दिया और अधिकारियों को बताया कि इसे अब तोड़ा जाना संभव नहीं है। अफसरों ने निर्णय लिया कि अब कल उक्त बचे हुए हिस्से को विस्फोटक से उड़ाने की कार्रवाई की ।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts