PlayBreaking News

हैवानियत की हद पार: शक में अंधे पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर, पाइप से पीटा

शराब के नशे में पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए आरोपी पति ने पहले पाइप से बेरहमी से मारपीट की, फिर हैवानियत की हद पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को दो अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा, पुलिस ने केस दर्ज किया।
Follow on Google News
शक में अंधे पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर, पाइप से पीटा

इंदौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक पति ने चरित्र शंका में हैवानियत की सारी सीमाएं पार कर दीं। विवाद के बाद शराब के नशे में धुत आरोपी ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर उसकी हालत और भी गंभीर बनाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र के पालाखेड़ी इलाके की है। 35 वर्षीय पीड़िता, जो सिलाई का काम करती है, ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उसका पति नशे में घर पहुंचा और शादी से पहले के संबंधों को लेकर उस पर शक जताने लगा।

 

और पढ़ें: दहीबड़ा बना जहर! ओडिशा में 27 बच्चों समेत 58 लोग अस्पताल में भर्ती

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज शुरू की। जब महिला ने विरोध किया, तो उसने पास पड़ी पानी भरने की प्लास्टिक पाइप उठा ली और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर, चेहरा, पीठ, पेट, हाथ-पैर शरीर का कोई हिस्सा नहीं छोड़ा, जहां वार न किया हो। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला जमीन पर गिर पड़ी, लेकिन आरोपी का गुस्सा यहीं नहीं थमा। पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी मिर्च पाउडर लेकर आया और उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। असहनीय दर्द से महिला जोर-जोर से चीखने लगी।

और पढ़ें: रीवा थाने में युवक ने खाया जहर : ICU में एडमिट, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

महिला की चीख-पुकार सुनकर उसका बेटा और ननद मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का उपचार जारी है। घायल अवस्था में पीड़िता गांधी नगर थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts