Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : किन्नर बनकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ट्रेन में चढ़ते ही बदल लेता था रूप; 11 लाख के आभूषण जब्त

Follow on Google News
इंदौर : किन्नर बनकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ट्रेन में चढ़ते ही बदल लेता था रूप; 11 लाख के आभूषण जब्त
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर की जीआरपी पुलिस ने किन्नर बनकर भीख मांगने और चोरी करने के आरोप में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसने दो दिन पहले नागदा जा रही ट्रेन में सात लोगों के मोबाइल चुरा लिए थे, आठवां मोबाइल चोरी करते वक्त वह पकड़ा गया। उसने इंदौर स्टेशन पर दो चोरियां करना कबूल किया है। जिसके बाद पुलिस खाचरोद जेल से आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर इंदौर लेकर आई और दो चोरियों का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी के इंदौर स्थित घर से 16 तोले सोने के गहने जब्त किए हैं।

ट्रेन के टॉयलेट में लेता था किन्नर का रूप

रेलवे टीआई संजय शुक्ला के अनुसार, आरोपी की पहचान समीरा उर्फ साजिद इंदौर के अमन नगर खजराना निवासी के रूप में हुई है। आरोपी ट्रेन के टॉयलेट में कपड़े बदलकर किन्नर जैसा हुलिया बना लेता था और लोगों से पैसे मांगने के दौरान मौका देख चोरियां करने लगा। टीआई शुक्ला ने बताया कि, आरोपी ने दो चोरियां कबूली हैं। उससे 11 लाख 70 हजार रुपए के जेवर बरामद हुए हैं।

आरोपी ने कबूलीं ये दो चोरियां

पुलिस ने बताया कि, एक घटना 8 फरवरी 2023 को रतलाम-भिंड इंटरसिटी की है। इस ट्रेन में आरोपी ने घाटा बिल्लोद के परिवार की महिला का पर्स चुरा लिया था। जिसमें सोने की 4 चूड़ी, 5 अंगूठी, एक मंगल सूत्र, एक हार, टीका, झुमकी और 2500 रुपए नकदी सहित पांच लाख का माल था। इसके बाद साजिद ने 17 जनवरी 2024 को रणथंभौर एक्सप्रेस में चोरी कबूली। इसमें जयपुर का परिवार इंदौर लौट रहा था। इंदौर स्टेशन आते वक्त परिवार की महिला गेट पर खड़ी हो गई। आरोपी ने मौका देख महिला का पर्स चुरा लिया। फिलहाल आरोपी पर दो चोरियों का मामला दर्ज कर वापस खाचरोद जेल भेज दिया है। ये भी पढ़ें- IIT-इंदौर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पकड़ाया, ISI के नाम से आया था मेल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts