Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंधविश्वास में हत्या:इंदौर में तंत्र-मंत्र के शक में दोस्त की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में तंत्र-मंत्र के शक में दोस्त की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। इंदौर में अंधविश्वास का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र के वहम में एक युवक ने अपने ही साथी मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक खुले मैदान में खून से लथपथ अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले बिना सिम कार्ड वाले दो कीपैड मोबाइल फोन इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने में अहम सुराग साबित हुए।

     

    डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मोबाइल डेटा खंगालने पर मृतक की पहचान सागर निवासी गोलू उर्फ कृष्ण कुमार अहिरवार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी विकास को बैतूल से और उसके दो साथियों भूरा एवं कृष्णा को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

     

    पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। आरोपी विकास को यह वहम हो गया था कि मृतक ने उस पर तंत्र-मंत्र कर दिया है, जिसके कारण उसे भूत दिखाई देते थे और उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ रही थी। इसी अंधविश्वास ने उसे इतना अंधा कर दिया कि उसने अपने ही साथी की हत्या कर दी।

    घटना वाली रात सभी मजदूर शराब पीने के लिए एक मैदान में बैठे थे। इसी दौरान तंत्र-मंत्र को लेकर विवाद शुरू हुआ। मृतक द्वारा इनकार करने के बावजूद आरोपी का गुस्सा बेकाबू हो गया और उसने पास पड़ी ईंट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतक का चेहरा भी बेरहमी से कुचल दिया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और फिलहाल उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

     

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts