इंदौर में भीषण आग! कार गैराज धधककर खाक, धमाकों से दहला इलाका

चोईथराम हॉस्पिटल के पास लेक व्यू पार्क कॉलोनी में आग का तांडव, एक किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें
Follow on Google News
इंदौर में भीषण आग! कार गैराज धधककर खाक, धमाकों से दहला इलाका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र स्थित चोईथराम हॉस्पिटल के पास लेक व्यू पार्क कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार गैराज में भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा गैराज धू-धू कर जलने लगा। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें करीब एक किलोमीटर दूर से साफ दिखाई दे रही थीं।

    जानकारी के मुताबिक, गैराज में तीन से अधिक कारें सुधार के लिए खड़ी थीं, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। कारों में आग लगते ही जोरदार धमाके भी हुए, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

     

    स्थिति उस समय और खतरनाक हो गई जब पता चला कि गैराज में एक घरेलू गैस सिलेंडर भी मौजूद था। हालांकि समय रहते सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, वरना नुकसान और भी भयावह हो सकता था।

    प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। आग के खतरे को देखते हुए आसपास के कई गैराज और दुकानों को एहतियातन खाली करा लिया गया।

    सूचना मिलते ही भंवरकुआ थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। देर रात तक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts