Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:-कैफे पर नशेड़ियों का आतंक ,फ्री की सिगरेट मांगने की बात को लेकर हमला,बदमाशों ने संचालक को पीटा  

Follow on Google News
इंदौर:-कैफे पर नशेड़ियों का आतंक ,फ्री की सिगरेट मांगने की बात को लेकर हमला,बदमाशों ने संचालक को पीटा  
इंदौर। शहर में नशेड़ी बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचा रखा है। नशेड़ी बदमाशों ने कैफै संचालक के साथ मारपीट करते हुए चाकू अडाकर धमकाया। बात सिर्फ इतनी थी कि हमलावर बदमाश कैफे संचालक से फ्री की सिगरेट मांग रहे थे,पैसे मांगने पर बदमाशों ने उसके साथ बेहरहमी से मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार विजय नगर पुलिस ने फरियादी भानु प्रताप पिता हरि सिंह राजावत 29 निवासी शिव विहार कॉलोनी महू की शिकायत पर टिक्कू उर्फ अखिलेश उसके साथी ऋतिक ठाकुर और अज्जू सोलंकी पर वसूली सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। फरियादी ने अर्पित ठाकुर और शुभम ठाकुर के नाम भी पुलिस को बताए हैं। फ्री की सिगरेट मांगने लगे - फरियादी ने बताया रसोमा चौराहा स्थित मेदांता हॉस्पिटल के सामने चाय बॉय के नाम से कैफे संचालित करता है। परसों दोपहर आरोपियों ने कैसे पर आकर उत्पात मचाया। इसके बाद हमलावर बदमाश फ्री की सिगरेट मांगने लगे। उन्हें सिगरेट देने से मना किया तो गालियां देना शुरू कर दी। हमलावरों में से एक बदमाश कहने लगा सिगरेट और शराब के पैसे नहीं दिए तो तेरी दुकान नहीं चलने देंगे। अगर कैफे का संचालन करना है तो हमारा ध्यान रखना पड़ेगा नहीं तो कभी भी वारदात हो जाएगी।  उत्पात देख अन्य ग्राहक भाग गए-  फरियादी ने किसी भी तरह की सुविधा और पैसा देने से मना किया तो उसकी कैफे पर ही पिटाई करना शुरू कर दी। बदमाशों ने इतना पीटा कि कैफे पर बैठे अन्य ग्राहक उनका उत्पात देखकर भागने लगे। इस दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर भी हमला करने की कोशिश की। घटना थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। इसके बाद फरियादीन है थाने पहुंचकर हमलावर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। विजयनगर टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार कैफे संचालक पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढे - इंदौर:-जिहादी ने मेरी जिंदगी खराब कर दी , पीड़िता ने कहा इस्लाम कबूल करने के लिए डरता धमकता था
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts