साइको किलर जेल जाते ही बोला- घर की जेल से अच्छी जगह है, यहां कोई मुझसे बात करने वाला तो है... गोवा में क्रूज में घूमा

इंदौर। शहर में 8 नवंबर को अपने पिता और बहन को मूसल से मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पकड़ाए जाने के बाद जब उससे इस पूरी घटना के पीछे का कारण और उसने इस तरह का कृत्य क्यों किया, आरोपी ने पुलिस को जो जवाब दिया उसे सुनकर आप भी चौक जाएंगे।
पिता दे रहे थे रिहेब सेंटर भेजने की धमकी
आरोपी ने हत्या करने वाले दिन से लेकर उसके जीवन के पिछले बीते सालों के बारे में पुलिस को बताया। उसने कहा कि वह घटना वाले दिन घर में बैठा हुआ था और पिता उसे बार-बार यही कह रहे थे कि तुझे रिहेब सेंटर भेज देंगे। वो बार-बार इस बात के लिए ही माना कर रहा था कि उसे बार9बार रिहेब सेंटर क्यों भेजते है। लेकिन, पिता उसकी सुनने को तैयार नहीं थे। वो सीधे किचन में गया और खलबत्ते में रखा मूसल उसने उठाया और पहले अपने पिता के सिर पर दे मारा। यह देख बहन भी उसकी तरफ आई तो उसने बहन के सिर पर भी जोर से मूसल (मसाला कूटने का लोहे नुमा रॉड) दे मारी। उसे यह नहीं पता था कि दोनों की मौत हो जाएंगी। दोनों को खून निकलता देख वो वहीं बैठ गया। दो दिनों तक वह उनके पास ही बैठा रहा, फिर बदबू न आने के लिए उसने घर में रखा टेलकम पाउडर डाला और वो वहां से निकल गया। घर से निकलते समय उनसे अपने पिता के तीन एटीएम उठाए और इंदौर शहर से फरार हुआ। पहले आरोपी इंदौर से वडोदरा गया और फिर वहां से गोवा निकला गया।
आरोपी ऐश करना चाहता था, जो उसने गोवा में किए
आरोपी हत्या करने के बाद अपने पिता के एटीएम लेकर इंदौर से बाहर निकल गया। पहले आरोपी ने वडोदरा गया। आरोपी जहां जाता था, पहले होटल में जाकर नॉन वेज खाना खाता था। जब आरोपी गोवा पहुंचा तो उसने पहले एक क्रूज में बुकिंग करवाई। चार से पांच दिनों तक गोवा में क्रूज में खाने-पीने से लेकर सभी ऐशों आराम उसने किए। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि एक एटीएम से रुपए नहीं निकल रहे थे तो उसने सोचा कि एटीएम में रुपये खत्म हो गए है।
पुलिस से बोला- मुझे मालूम था कि आप पकड़ लेंगे
जिसके बाद आरोपी के पास 10 हजार बचे थे। उसने गोवा से निकलने का प्लान बनाया और बस में बैठ गया। लेकिन, पुलिस को एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली की आरोपी को गोवा बस स्टैंड पर देखा गया है। आरोपी की बस में पुलिस जैसे ही पहुंची तो उन्हें देख पुलिन बोला की आप आ गए साहब .. मुझे मालूम था कि आप मुझे पकड़ लेंगे। लेकिन, इतनी जल्दी पकड़ लेंगे यह उम्मीद नहीं थी। आरोपी से पुलिस ने यह भी पूछा की रुपए ख़त्म हो गए थे तो फिर क्या करते तो आरोपी ने पुलिस को कहा कि मैं एक अच्छा कुक हूं। मैं किसी भी होटल में खाने बनाने का काम कर लेता।आरोपी ने पूरी बताई घटना
आरोपी 43 वर्षीय (पुल्कित) पुलिन धामंदे ने पुलिस को बताया कि मेरा जीवन पूरा मेरे पिता, बहन और मां ने खराब कर दिया है। मेरी R15 बाइक है, जिससे मैं रोज सुबह उठकर साफ करता था। दो साल से बाइक को बड़ी मुश्किल से मैंने उसे महज 200 किलोमीटर ही चला पाया हूं। पापा ने बाइक की नम्बर प्लेट तक निकल दी थी। पिता मुझसे बोलते थे कि यदि मैं बाइक से जाऊंगा तो पुलिस मुझे पकड़ लेंगी। पिता और बहन मुझे हमेशा सिर्फ ताने मारते रहते थे। इन सभी से मैं काफी परेशान हो गया था। घर में यदि खाना खाते समय मैंने दो की जगह तीन रोटी खा ली तो उसके लिए भी मुझे ताने मारते थे। तेरे लिए दो रोटी बनी थी। तूने एक ज्यादा क्यों खा ली।





















