PlayBreaking News

इंदौर में देर रात एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से कूदकर छात्र ने दी जान

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज बॉयज हॉस्टल में थर्ड ईयर के छात्र ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है, जबकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
Follow on Google News
इंदौर में देर रात एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से कूदकर छात्र ने दी जान

 इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार देर रात एक पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉक्टर का शव हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरा हुआ मिलने के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई। घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

और पढ़ें: हॉस्टल में उत्पात करने वाले छात्रों पर सख्ती: 25 हजार जुर्माना और रिजल्ट रोकने की तैयारी

तक की पहचान डॉ. अमन पटेल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मेडिसिन विभाग में फाइनल ईयर के पीजी छात्र थे और मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई भी जबलपुर से की थी और कुछ महीनों बाद उनका पीजी कोर्स पूरा होने वाला था। कॉलेज प्रशासन और साथी छात्रों के मुताबिक अमन पढ़ाई में बेहद होनहार और शांत स्वभाव के थे। बताया जा रहा है कि देर रात हॉस्टल के ब्लॉक नंबर-5 के पास किसी भारी वस्तु के गिरने जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद जब छात्र बाहर पहुंचे तो अमन पटेल गंभीर हालत में नीचे पड़े मिले। तुरंत पुलिस और कॉलेज प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने उन्हें जांचा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में छात्र वहां एकत्र हो गए।

और पढ़ें: Damoh News : दमोह के संजीवनी अस्पताल में फर्जी डिग्री के आधार पर डॉक्टर बन कर रहे थे इलाज, दो गिरफ्तार

सूचना मिलते ही संयोगितागंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल की मर्च्युरी भिजवा दिया है। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच आत्महत्या और हादसा दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों और मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही डॉ. अमन का मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जांच के दायरे में लिए गए हैं, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts