Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी:पेंच पार्क में अजगर का हमला, चीतल शावक की मौत का वीडियो वायरल

सिवनी के पेंच नेशनल पार्क से अजगर द्वारा चीतल शावक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारने का वीडियो वायरल हो रहा है।
पेंच पार्क में अजगर का हमला, चीतल शावक की मौत का वीडियो वायरल

पेंच नेशनल पार्क के कर्माझिरी रेंज में वन्यजीवन का एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। यहां एक विशाल अजगर ने चीतल के शावक का शिकार कर लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अजगर के कुंडल में फंसा चीतल का शावक

जानकारी के मुताबिक अजगर ने पहले घात लगाकर चीतल के शावक को दबोचा और फिर अपने मजबूत कुंडलों में जकड़ लिया। काफी देर तक शावक खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष करता रहा लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद अजगर ने धीरे-धीरे पूरे शावक को निगल लिया। घटना को देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। जंगल में इस तरह के दृश्य बेहद कम देखने को मिलते हैं और कैमरे में कैद होना तो और भी दुर्लभ माना जाता है।

प्राकृतिक खाद्य-चक्र का अहम हिस्सा

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि अजगर आमतौर पर घात लगाकर शिकार करते हैं। वे अपने शिकार को कुंडल में कसकर उसकी सांस रोक देते हैं और फिर उसे निगल जाते हैं। यह घटना जंगल के प्राकृतिक खाद्य-चक्र और शिकारी-शिकार के व्यवहार को दर्शाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे दृश्य वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी अध्ययन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इससे जंगल में जीवों के प्राकृतिक व्यवहार को समझने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें: Ukraine Drone Attack: रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, भारतीय समेत 4 की मौत

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पेंच पार्क में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे जंगल की वास्तविक और दुर्लभ तस्वीर बता रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे ‘नेचर का रियल सर्कल’ बताया जबकि कुछ लोगों ने चीतल शावक के लिए दुख भी जताया।

ये भी पढ़ें: पानी संकट: रहवासियों ने हाइड्रेंट तोड़ा; टैंकर चालकों से विवाद

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts