Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रेमिका संग लूट, एक हफ्ते तक फरारी:अन्नपूर्णा के पास पिस्टल लेकर घूमता मिला जिलाबदर बदमाश

फूटी कोठी रोड पर चाकू की नोंक पर डिलीवरी बॉय की स्कूटर लूटी थी; प्रेमिका पहले ही गिरफ्तार, आरोपी पर आर्म्स एक्ट का केस भी दर्ज
अन्नपूर्णा के पास पिस्टल लेकर घूमता मिला जिलाबदर बदमाश
लाल घेरे में आरोपी प्रिंस

इंदौर। प्रेमिका के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय को चाकू की नोंक पर लूटने वाला जिलाबदर बदमाश आखिरकार पुलिस के हाथ लग गया। करीब एक सप्ताह से उसकी तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी को अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तारी के समय उसके पास पिस्टल भी मिली। पुलिस ने लूट के मामले के साथ आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपी की प्रेमिका को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 

संबंधित खबर: दो थाना प्रभारी चेकिंग में: फिर भी जिलाबदर गुंडा शहर में बेखौफ—निगरानी सिस्टम फेल

फूटी कोठी रोड पर बनाया था डिलीवरी बॉय को निशाना

घटना पिछले गुरुवार देर रात फूटी कोठी रोड पर हुई थी। जोमैटो का डिलीवरी बॉय पीयूष शिंदे ऑर्डर पहुंचाने के लिए स्कूटर से हवा बंगला की ओर जा रहा था। इसी दौरान महू नाका के पास स्कूटर सवार युवक और युवती ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। दोनों ने पीयूष को रोकने की कोशिश की, लेकिन संदिग्ध गतिविधि देखकर उसने वाहन नहीं रोका और रफ्तार बढ़ा दी।

ये भी पढ़ें: झारखंड में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, तिरंगा यात्रा के बाद 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

आरोपियों ने करीब दो किलोमीटर तक उसका पीछा किया। फूटी कोठी रोड पर मौका पाकर उन्होंने पीयूष के स्कूटर को टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद युवती ने उसे पकड़ने की कोशिश की, जबकि उसके साथी ने चाकू निकालकर हमला करने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए पीयूष किसी तरह वहां से भाग निकला। आरोपी उसकी स्कूटर लेकर फरार हो गए।

 

ये भी पढ़ें: दुबई में दिखा भारत का जलवा! 828 मीटर ऊंचा बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंगों में चमका, देखें शानदार नजारा

प्रेमिका पहले ही पकड़ाई, अब बदमाश भी गिरफ्तार

वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी की प्रेमिका पुलिस के हाथ लग गई थी, लेकिन मुख्य आरोपी फरार होने में सफल रहा। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।जांच और संभावित ठिकानों पर दबिश के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के आसपास ही घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल बरामद हुई। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपी पिस्टल कहां से लेकर आया था और क्या उसका इस्तेमाल किसी अन्य वारदात में किया गया है।

ये भी पढ़ें: 'अपनी हद में रहिए...' सुनीता के बयानों से भड़के गोविंदा! पत्नी को दी सख्त चेतावनी

पुलिस के अनुसार, डिलीवरी बॉय से लूट के प्रयास के बाद नाकाबंदी के दौरान आरोपी की साथी पलक वर्मा निवासी रावजी बाजार को पुलिस ने पकड़ लिया था। पूछताछ में पलक ने अपने साथी का नाम प्रिंस बताया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि प्रिंस पुत्र आनंद विश्नार, निवासी गाड़ी अड्डा रावजी बाजार, आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। भंवरकुआं थाने में भी उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। खास बात यह है कि करीब एक महीने पहले ही प्रिंस के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई थी, इसके बावजूद वह शहर में घूम रहा था और वारदात में शामिल हो गया। अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक, प्रिंस की तलाश के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी लालबाग क्षेत्र के आसपास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पिस्टल बरामद होने के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है।

जिलाबदर होने के बाद भी शहर में घूम रहा था

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद वह शहर में सक्रिय रहा और प्रेमिका के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। अब पिस्टल मिलने के बाद उसकी आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts