Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore Crime News : मंदिर में विशेष वर्ग के युवक ने महिला के साथ की छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा... धक्का देकर जमीन पर गिराया, शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोग

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
Follow on Google News
Indore Crime News : मंदिर में विशेष वर्ग के युवक ने महिला के साथ की छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा... धक्का देकर जमीन पर गिराया, शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोग
इंदौर। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला इंदौर शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां महिला के साथ धार्मिक स्थल पर छेड़छाड़ की गई। यहां पहले से बैठे एक युवक ने महिला को पीछे से पकड़ लिया। महिला ने शोर मचाया तो अन्य लोग आ गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मनचले युवक को हिरासत में ले लिया।

जानें पूरा मामला

दरअसल, एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर पर महिला अपनी बहन के साथ दर्शन करने पहुंची थी। जब वह भगवान के सामने दीपक लगा रही थी, इसी दौरान पीछे से आए एक मनचले युवक ने महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और गला दबाने की कोशिश करने लगा। मंदिर में मौजूद लोगों द्वारा महिला को युवक से बचाया गया। इसी दौरान महिला को चोट भी आई। देखें VIDEO.... मंदिर में मौजूद लोगों ने युवक की तलाशी ली तो युवक विशेषवर्ग का प्रतीत हुआ। बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी है। उसकी पहचान आसिर पुत्र याशिर अली, निवासी शीतलपुर, मालदा चांचल के रूप में हुई है। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया

घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। उन्होंने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाला आसिर नशे का आदी है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts