Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News : बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Follow on Google News
Indore News : बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बेटे ने अपनी ही मां पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है, पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के महू नाका का है। जहां रहने वाली पिंकी का अपने पति शंकर से पारिवारिक विवाद चल रहा था। देर रात महिला रेखा बाई अपने बेटे शंकर को लेकर उसकी पत्नी पिंकी से विवाद को लेकर बातचीत करने के लिए पहुंची थी, इसी दौरान पत्नी पिंकी और सास रेखा बाई में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान ही रेखा के बेटे शंकर ने अपनी मां के सिर पर रोटी बनाने के चकले से हमला कर दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से एक घायल हो गई। इसके बाद वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने रेखा को घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान 62 वर्षीय रेखा की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद जैसे ही बेटे को अपनी मां की मौत की जानकारी लगी तो वह फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts