Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लव जिहादी पर आठवी एफआईआर दर्ज :-पीड़िता ने कहा - घर बुलाकर हाथ पकड़ा, गलत तरीके से छुआ

Follow on Google News
लव जिहादी पर आठवी एफआईआर दर्ज :-पीड़िता ने कहा - घर बुलाकर हाथ पकड़ा, गलत तरीके से छुआ
ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी का नाम एक बार फिर विवादों में है। फर्जी कोच मोहसिन खान के खिलाफ आठवां मामला दर्ज किया गया है। इस बार आरोप लगाने वाली युवती कोई साधारण लड़की नहीं, बल्कि एक नेशनल लेवल शूटर है, जो थाना महू में मोहसिन के खिलाफ छेड़छाड़,धमकी और जातिगत अपमान का मामला दर्ज कराने पहुंची। मोहसिन पर यह प्रकरण थाना महू में में दर्ज हुआ है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 तथा अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा कायम किया गया है। शिकायतकर्ता की आपबीती:  कोच ने घर बुलाकर हाथ पकड़ा, गलत तरीके से छुआ, और जातिसूचक गाली दी। पीड़िता जो महू की एक कॉलोनी में रहती है और एक प्रतिष्ठित शूटर है। आवेदन में पीड़िता ने लिखा मार्च 2022 में मैं मोहसिन खान की ड्रीम ओलंपिक एकेडमी, अन्नपूर्णा रोड, इंदौर में रायफल शूटिंग सीखने जाती थी। वहां मोहसिन मुझे बार-बार काफी पीने के लिए कहता था, जो मैंने ठुकरा दिया। एक दिन मेरे बैग में 1000 रुपए रखे मिले। पूछने पर उसने कहा कि वह दो नंबर का धंधा करता है और पैसों की कमी हो तो बता देना। मुझे उसकी बात आपत्तिजनक लगी और मैंने एकेडमी जाना बंद कर दिया। अगले दिन उसने फोन कर अपने घर (धारनाका, महू) बुलाया। वहां पहुंचने पर उसने मेरा हाथ पकड़ा, गलत तरीके से शरीर को छूने लगा और बोला, तू साली नीच जात की लड़की है, अगर बात नहीं मानी तो जान से खत्म कर दूंगा। मैं डरकर भाग आई। मैं उसकी धमकी से डरी रही, लेकिन जब पता चला कि उसने और भी कई लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें की हैं, तब मैंने हिम्मत करके रिपोर्ट दर्ज करवाई। यह भी पढे - इंदौर – गैंग रेप के आरोपी पर हो सकती हैं जल्द आठवी एफआईआर , इंदौर के बाद अब चंडीगढ़ की महिला आई सामने  संज्ञान, विवेचना शुरू- थाना महू के उपनिरीक्षक ने बताया कि आवेदिका का आवेदन प्राप्त होने पर प्रथम दृष्टया अपराध की पुष्टि हुई। उसी आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच प्रारंभ हो गई है। पीड़िता की शिकायत गंभीर है। आरोपी मोहसिन खान के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। यह मामला भी उसी कड़ी का हिस्सा लगता है।  लव जिहाद का नया ठिकाना: खेल एकेडमियां जानकारों के मुताबिक, खेल अकादमियों, शूटिंग सेंटरों और फिटनेस क्लबों का इस प्रकार दुरुपयोग समाज में गंभीर चिंता का विषय बन गया है। कई युवा कोच या ट्रेनर के रूप में अपनी झूठी पहचान बनाकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने, उनका यौन शोषण करने और धर्मांतरण के लिए बाध्य करने के प्रयास कर रहे हैं।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts