Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एटीएम में कम रकम डालकर करते रहे हेराफेरी:पकड़ाए तो बोले - IPL सट्टे और ऑनलाइन गेमिंग में उड़ा दिए रुपये

रूटीन ऑडिट में खुली 40 लाख की हेराफेरी, फरार दोनों कस्टोडियन गिरफ्तार; पूछताछ में बोले- आईपीएल सट्टे और ऑनलाइन गेमिंग में गंवा दिए रुपये
Follow on Google News
पकड़ाए तो बोले - IPL सट्टे और ऑनलाइन गेमिंग में उड़ा दिए रुपये
आरोपी-अभिषेक राजपूत और दीपक उकाडे

इंदौर। शहर में अमानत में खयानत का एक बड़ा मामला सामने आया है। एटीएम मशीनों में नकदी भरने वाली निजी कैश मैनेजमेंट कंपनी (सीएमएस) के दो कर्मचारियों ने ही कंपनी के करीब 40 लाख रुपये गबन कर दिए। लंबे समय तक चली इस हेराफेरी का खुलासा कंपनी के रूटीन ऑडिट में हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, सीएमएस कंपनी विभिन्न बैंकों की चेस्ट शाखाओं से नकदी लेकर एटीएम मशीनों में कैश लोड करने का कार्य करती है। कंपनी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके दो कस्टोडियन कर्मचारी अभिषेक राजपूत और दीपक उकाडे पिछले करीब छह महीनों से एटीएम में डाले जाने वाले कैश में हेराफेरी कर रहे थे। आरोपियों ने अलग-अलग अवसरों पर थोड़ी-थोड़ी राशि निकालकर कुल करीब 40 लाख रुपये का गबन कर लिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी ने नियमित ऑडिट कराया। रिकॉर्ड और एटीएम में जमा राशि का मिलान करने पर भारी गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद कंपनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक राजपूत एरोड्रम क्षेत्र और दीपक उकाडे मालवा मिल क्षेत्र का निवासी है।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि गबन की गई अधिकांश रकम उन्होंने आईपीएल सट्टे और ऑनलाइन गेमिंग में गंवा दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फिलहाल 2 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts