Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : सिगरेट दुकान संचालक से भाजपा कार्यकर्ताओं का विवाद, चेन लूटने का लगाया आरोप; फरियादी बोले- पैसों की मांग कर रहे थे कार्यकर्ता

Follow on Google News
इंदौर : सिगरेट दुकान संचालक से भाजपा कार्यकर्ताओं का विवाद, चेन लूटने का लगाया आरोप; फरियादी बोले- पैसों की मांग कर रहे थे कार्यकर्ता
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा पार्षद पति और कुछ कार्यकर्ताओं का सिगरेट दुकान संचालक से विवाद होने का मामला सामने आया है। भाजपा कार्यालय के पास सिगरेट की दुकान चलाने वाले संचालक से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट भी की गई। दुकान संचालक पर चेन लूटने का आरोप लगाया गया है। वहीं दुकान संचालक के परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। मामले का सीसीटीवी भी सामने आया है। वहीं संयोगितागंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय की बताई जा रही है। जहां कुछ दिन पहले ही भाजपा कार्यालय के पास एक शराब की दुकान खुली है। देर रात वार्ड क्रमांक 55 के पार्षद पंखुड़ी तलरेजा अपने परिवार के साथ वहां पहुंचीं थीं। जहां परिवार के सदस्य सुमित तलरेजा का विवाद शराब की दुकान के पास लगी हुई एक सिगरेट संचालित करने वाले व्यक्ति से हो गया। हाथापाई के बाद पूरा मामला थाने पहुंचा, भाजपा कार्यकर्ता दुकान संचालक पर चेन लूट का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। https://twitter.com/psamachar1/status/1776860846133543140

भाजपा कार्यकर्ता कर रहे थे पैसों की मांग

वहीं थाने पर मौजूद सिगरेट दुकान संचालक के परिवार की महिला शिवानी बेरवे का कहना है कि, भाजपा के कार्यकर्ता शराब दुकान के पास सिगरेट की दुकान को नहीं लगने दे रहे थे। इस कारण से हमने एक टेबल पर दुकान लगाकर रखी थी। देर रात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी, विवाद बढ़ने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकान संचालक के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही संयोगितागंज के एसीपी तुषार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल के सीसीटीवी निकलवाने के बाद पूरे मामले में आगे की जांच की बात कही है। (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर : ऑपरेशन के बाद आठ मरीजों की आंखों की रोशनी प्रभावित, चोइथराम नेत्रालय का ओटी सील; कलेक्टर ने जांच के लिए बनाई कमेटी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts