Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चुनाव से पहले BJP में अंतर्कलह : इंदौर में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; देखें VIDEO

Follow on Google News
चुनाव से पहले BJP में अंतर्कलह : इंदौर में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; देखें VIDEO
इंदौर। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक है और चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में अंतर्कलह दिखाई दे रही है। कुछ दिनों पहले विधानसभा 5 में विधायक महेंद्र हडिया के खिलाफ कई कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं को खून से पत्र लिखा था। वहीं शुक्रवार को विधानसभा क्रमांक-1 के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी की गई और उनके खिलाफ नारे भी लगाए गए।

कार्यकर्ता ने लगाया नजर अंदाज करने का आरोप

दरअसल, शुक्रवार सुबह विधानसभा क्रमांक-1 के सिरपुर इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं की नाराजगी इस बात से है कि चुनाव नजदीक है, लेकिन पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार से पार्टी में अब तवज्जो नहीं दी जा रही है न ही उनसे कोई राय मशवरा लिया जा रहा है। कार्यकर्ता का आरोप था कि 35 से 40 वर्ष पुराने कार्यकर्ता ने अपना खून पसीना इस पार्टी की स्थापना के समय से लगाया हुआ है। वहीं पुराने कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करके पार्टी नए कार्यकर्ताओं की पूछ पारख कर रही है। वह पुराने को भूल चुकी है। https://twitter.com/psamachar1/status/1694997121760481553 विधानसभा क्रमांक-1 के विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस समय हमने मेहनत कर सुदर्शन गुप्ता को विधायक बनाया था वह इस इलाके से अनजान थे, लेकिन चुनाव में जीतने के बाद उन्होंने मुख्य कार्यकर्ताओं को उन्होंने नजर अंदाज करना शुरू किया।

कार्यकर्ताओं ने जाहिर की नाराजगी

वहीं बीजेपी के पंडित कमल तिवारी द्वारा सीधे तौर पर आरोप लगाया गया कि खरीदे हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी के पुराने नेता तवज्जो दे रहे हैं। कार्यकर्ता ने सीधे तौर पर आने वाले समय में पुराने विधायक को यदि टिकट दी तो पार्टी पूरी तरह से चुनाव हार जाएंगे। कार्यकर्ता का कहना था कि यहां पर भारतीय जनता पार्टी का विरोध नहीं है। यहां पर विधानसभा क्रमांक 1 के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता का विरोध है।

काम नहीं करने की दी चेतवानी

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमने पार्षद-सांसद सभी के लिए मेहनत की और सभी को हम जीता कर लाए। विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने कई अवैध कॉलोनी बनाने वाले माफिया का साथ दिया और उनके लिए वह कार्य कर रहे हैं। वही पार्टी के कार्यकर्ताओं का पार्टी की चिंता होने लगी है, क्योंकि यदि ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दी तो कार्यकर्ता तो काम नहीं करेंगे। अमूमन क्षेत्र भी उन्हें पूरी तरह से हरा देगा।

कार्यकर्ताओं ने लगाए आरोप

कार्यकर्ताओं ने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि हम तो कई सालों से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। जिन लोगों ने मंत्री उषा ठाकुर की यात्रा पर पत्थर चलाए हैं। ऐसे कांग्रेसी जिन्होंने पहले भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण रूप से विरोध किया है और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले की है, ऐसे कांग्रेस से कार्यकर्ताओं को भाजपा अब अपने साथ शामिल कर रही है। (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts