इंदौर की 5000 बिल्डिंगों को नोटिस:ऑडिट रिपोर्ट नहीं तो लिफ्ट सील,नौलखा लिफ्ट हादसे के बाद निगम का बड़ा एक्शन!

नौलखा परिसर में लिफ्ट हादसे के बाद इंदौर नगर निगम ने शहर की करीब 5000 लिफ्ट वाली इमारतों की जांच का अभियान शुरू करने का फैसला किया है। बिल्डर या रहवासी संघ को लिफ्ट इंजीनियर की ऑडिट रिपोर्ट और सुरक्षा प्रमाण पत्र देना होगा। असुरक्षित लिफ्ट का उपयोग रोककर बिजली कनेक्शन काटा जाएगा। रिपोर्ट नहीं देने या सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने पर नोटिस के बाद लिफ्ट सील की जा सकती है।
इंदौर की 5000 बिल्डिंगों को नोटिस:ऑडिट रिपोर्ट नहीं तो लिफ्ट सील,नौलखा लिफ्ट हादसे के बाद निगम का बड़ा एक्शन!

इंदौर। नौलखा परिसर में लिफ्ट गिरने की घटना के बाद नगर निगम ने शहर में लिफ्ट की सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है। निगम अब करीब 5000 ऐसी बिल्डिंगों को नोटिस जारी करेगा, जहां लिफ्ट लगी हुई है। इन भवनों के बिल्डर या रहवासी संघ को लिफ्ट की सुरक्षा से संबंधित इंजीनियर की ऑडिट रिपोर्ट और प्रमाण पत्र निगम के सामने प्रस्तुत करना होगा। रिपोर्ट नहीं देने या लिफ्ट असुरक्षित पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए उसे सील किया जा सकता है।

संबंधित खबर: लिफ्ट में हादसा! दूसरे फ्लोर से धड़ाम नीचे गिरी, 7 लोग घायल; गेट तोड़कर निकाले गए

आयुक्त ने जारी किया आदेश

नौलखा परिसर की घटना के बाद नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने लिफ्ट, एस्केलेटर और मूविंग वॉक की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश में निगम सीमा क्षेत्र में संचालित इन सभी सुविधाओं में भूमि विकास नियम 2012 और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।इसके तहत सभी भवन अधिकारियों और भवन निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में लिफ्ट वाले भवनों का सर्वे कर उनकी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: इंदौर नगर निगम द्वारा बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहीं 14 दुकानें सील:57 कारोबारियों ने कराया लाइसेंस रिन्यू

15 दिन में तैयार होगी 5000 भवनों की सूची

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर में करीब 5000 भवन ऐसे हैं, जिनमें लिफ्ट लगी हुई है। इनमें व्यावसायिक इमारतों के साथ बड़ी संख्या में आवासीय भवन भी शामिल हैं। इसके अलावा मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी इस कार्रवाई के दायरे में आएंगे।अधिकारियों को अगले 15 दिनों में अपने क्षेत्र के लिफ्ट, एस्केलेटर और मूविंग वॉक वाले भवनों की सूची तैयार करने और संबंधित भवन संचालकों से ऑडिट रिपोर्ट लेने की कार्रवाई करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर नगर निगम के दो वार्डों में उपचुनाव का ऐलान, 29 सितंबर को मतदान और 3 अक्टूबर को मतगणना

बिल्डर या रहवासी संघ को देना होगा प्रमाण पत्र

निगम के आदेश के अनुसार संबंधित भवन के बिल्डर या रहवासी संघ से लिफ्ट इंजीनियर द्वारा जारी सुरक्षा प्रमाण पत्र और ऑडिट रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी। रिपोर्ट में लिफ्ट की स्थिति सुरक्षित होने का प्रमाण होना जरूरी होगा।निगम यह भी सुनिश्चित करेगा कि लिफ्ट का संचालन नेशनल बिल्डिंग कोड और निर्धारित सुरक्षा प्रावधानों के अनुसार हो रहा है या नहीं।

ये भी पढ़ें: इंदौर: नगर निगम में वेतन घोटाले का खुलासा, दो कर्मचारियों पर FIR; 2.94 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप

असुरक्षित लिफ्ट मिली तो बिजली कनेक्शन काटेंगे

जांच के दौरान यदि किसी भवन में लिफ्ट असुरक्षित स्थिति में पाई जाती है, तो उसका उपयोग तत्काल रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर लिफ्ट की बिजली आपूर्ति डिस्कनेक्ट की जाएगी और उसके सभी दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे, ताकि कोई व्यक्ति उसका इस्तेमाल न कर सके।ऐसे भवनों को नोटिस जारी कर संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद भी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने पर लिफ्ट को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है।

 ये भी पढ़ें: इंदौर में गहराया जल संकट: दावों और हकीकत में बड़ा अंतर, 1300 रुपए में मिल रहा पानी का टैंकर

बेसमेंट और फायर एनओसी के बाद निगम की तीसरी बड़ी कार्रवाई

नगर निगम पहले से ही शहर की बहुमंजिला इमारतों को लेकर दो बड़े अभियानों पर कार्रवाई कर रहा है। इनमें पहला अभियान बेसमेंट में अवैध व्यावसायिक निर्माण को लेकर है। जिन भवनों की मंजूरी में बेसमेंट का इस्तेमाल पार्किंग के लिए निर्धारित है, लेकिन वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।दूसरी ओर बहुमंजिला भवनों में फायर एनओसी को लेकर भी निगम की जांच और कार्रवाई जारी है। इन दोनों अभियानों में कई भवनों को नोटिस देने के साथ सीलिंग जैसी कार्रवाई भी की गई है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts