PlayBreaking News

इंदौर में गहराया जल संकट:दावों और हकीकत में बड़ा अंतर, 1300 रुपए में मिल रहा पानी का टैंकर

इंदौर नगर निगम वर्तमान में जल संकट के दौर से गुजर रहा है, लेकिन इसका एहसास केवल जल संकट झेलने वाली जनता को है। अफसर और नेता तो कह रहे हैं कि सब कुछ ठीक है, जल संकट नहीं है, वॉटर सप्लाई पर पूर्ण नियंत्रण है। लेकिन इंदौर की जमीनी हकीकत कुछ और ही है, क्योंकि यहां जमीन के नीचे से पानी सूख चुका है। हर दिन 50 बोरिंग अलग-अलग कॉलोनियों में सूख रहे हैं।
Follow on Google News
दावों और हकीकत में बड़ा अंतर, 1300 रुपए में मिल रहा पानी का टैंकर
AI GENERATED IMAGE

शैलेन्द्र वर्मा, इंदौर। नर्मदा का सप्लाई कम दबाव से हो रहा है, टंकियां पूरी नहीं भर पा रही हैं, जबकि जलकार्य समिति के प्रभारी कह रहे हैं कि टंकियां पूरी भर रही हैं। इसके बाद भी पानी के टैंकरों की डिमांड कम नहीं हो रही है। शहर में पानी सप्लाई की जिम्मेदारी निभाने वाले अफसर प्रताप बुंदेला और नरेश कुमार भास्कर शहर की स्थिति सामान्य मान रहे हैं। लेकिन शहर में पानी पूरा आने के बाद भी शहर प्यासा है।

अप्रैल में जून जैसे हालात

शहर में लगातार पानी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए नगर निगम ने 120 पानी के नए टैंकर किराए पर लिए हैं। 100 टैंकर नगर निगम के स्वामित्व वाले हैं। इस तरह कुल 498 पानी के टैंकर इस समय दौड़ रहे हैं। यह संख्या अब तक का रिकॉर्ड तोड़ देने वाली है। हर साल मई और जून महीने में 500 टैंकरों की जरूरत पड़ती थी, लेकिन इस साल अप्रैल खत्म होने से पहले ही 500 टैंकर अटैच किए जा चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में टैंकर पहले 15 मई से जून के बीच अटैच होते थे। वहीं सूत्रों के मुताबिक इस वर्ष जून में निजी टैंकरों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ सकती है और यह लगभग 600 के करीब पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में फर्जी डिग्री का बड़ा खेल: 32 से ज्यादा डॉक्टरों पर आरोप, जांच के आदेश

शहर में जल संकट ! 

नगर निगम जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि जल संकट जैसी स्थिति नहीं है। नर्मदा के जलूद पंपिंग स्टेशन से इंदौर में 450 एमएलडी पानी प्रतिदिन छोड़ा जा रहा है, जिससे 105 नर्मदा पानी की टंकियां भर रही हैं। जरुरत पड़ने पर टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एक दिन पहले छावनी क्षेत्र में लोगों ने सड़क रोककर प्रदर्शन किया। यहां कम प्रेशर से पानी पहुंच रहा है, जिसके कारण नर्मदा का पानी नहीं मिल रहा। स्कीम नंबर 54 के निवासी दीपक जैन ने बताया कि नर्मदा का पानी 10 से 15 मिनट तक ही आता है।

/img/118/1777128782173

1300 रुपए पहुंचा इंदौर में पानी के टैंकर का रेट

पानी की कमी को लेकर राजेश दीवाकर ने बताया कि नगर निगम एक दिन छोड़कर पानी देता है, लेकिन बिल पूरा लिया जा रहा है। नलों में पानी नहीं आ रहा, तो टैंकर भेजना चाहिए, लेकिन टैंकर के लिए भी मना किया जा रहा है। मिडिल क्लास लोगों को पानी के लिए मोटी रकम खर्च करके बाजार से निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिसकी कीमत फिलहाल 1000 से 1300 रुपए के बीच है।

/img/118/1777128760274

स्वच्छता में नंबर वन शहर, पानी खरीदने को मजबूर

मतलब साफ है। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि नर्मदा का पानी इस समय शहर में बड़े स्तर पर बेचा जा रहा है। पानी की कमी बिचौलियों, कर्मचारियों और इंजीनियरों की वजह से हो रही है, ताकि पानी अधिक मात्रा में बेचा जा सके। भूजल विशेषज्ञ सीधीन्द्र मोहन शर्मा बताते है पारा 41 डिग्री पहुंच चुका है, हर दिन दौर में 50 बोरिंग का पानी सूख रहा है, जल स्तर 500 फीट नीचे जा चुका है। 300 से 400 फीट वाले बोरिंग से पानी की जगह कीचड़ गंदा पानी आ रहा है। महालक्ष्मी नगर, सांई कृपा, तुलसी नगर, बाणगंगा, बड़ा बागड़दा, निरंजनपुर, निपानिया, बिचौली मदार्ना सहित इंदौर के 80 प्रतिशत क्षेत्रों में बोरिंग सूख रहे है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts