Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़े हैं तार

Follow on Google News
इंदौर : खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़े हैं तार
इंदौर। मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट-चोरी और डकैती करने आने वाले 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके तार खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी यूपी, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा की कई बड़ी गैंग को हथियार सप्लाई करते थे। आरोपियों की जानकारी एटीएस को भी दी जाएगी। वहीं पुलिस मामले में और जानकारी जुटा रही है।

क्या है पूरा मामला

एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि, अन्नपूर्णा इलाके में दो बड़ी लूट की वारदात हुईं थीं। जिसमें पुलिस को कुछ समय पहले आरोपियों की संदिग्ध गाड़ी की जानकारी फास्ट ट्रैक के माध्यम से मिली। जिसके बाद पुलिस ने जानकारी सामने आई कि, गैंग के सदस्यों के तार खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े हैं। इसके साथ ही आरोपी लॉरेंस गैंग को भी हथियार सप्लाई करते हैं। गिरोह का मुख्य सरगना राजेंद्र सिकलीगर अवैध पिस्टल सप्लाई करता था। राजेंद्र कई बार सेंधवा, बड़वानी से इन्हें खरीदता था और यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा की बड़ी गैंग को भेजता था। आरोपी खालिस्तान के आतंकियों को भी हथियार सप्लाई कर चुका है। इस संबंध में अब एटीएस भी आरोपी से पूछताछ करेगी।

2021 में दिल्ली पुलिस ने राजेंद्र को किया था गिरफ्तार

खालिस्तानी आतंकियों और लॉरेंस गैंग का नाम आने के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि, साल 2021 में दिल्ली की स्पेशल सेल ने आरोपी को 18 पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी दिल्ली और पंजाब में भी हथियारों का लंबे समय से सप्लायर रहा है। आरोपियों ने एक माह में 100 से अधिक पिस्टल सप्लाई की हैं। राजेंद्र कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और 15 से अधिक चोरी जैसे कई बड़े अपराधों में जेल भी जा चुका है।

ताला-चाबी बनाने के नाम पर रेकी

गिरोह के पांच सदस्य राजेश उर्फ राजू पिता कैलाश निवासी बड़वानी, बादल पिता धर्म सिंह बरनाला, सिद्धार्थ उर्फ बंटी पिता राधा कृष्ण उधार, बलवान सिंह पिता अर्जुन सिंह जुनेजा, और इंदौर का रहने वाला बलवंत। जो इंदौर में घरों के ताला-चाबी बनाने के नाम से रेकी करता था और उसके बाद गैंग के सदस्यों को वारदात को अंजाम देने के लिए बुला लेता था। (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts