Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंडोनेशिया के माउंट मरापी ज्वालामुखी में विस्फोट, 23 शव मिलने के बाद तलाश अभियान खत्म

Follow on Google News
इंडोनेशिया के माउंट मरापी ज्वालामुखी में विस्फोट, 23 शव मिलने के बाद तलाश अभियान खत्म
बातू पलानो। इंडोनेशिया के माउंट मरापी ज्वालामुखी में विस्फोट में जान गंवाने वाले 23 पर्वतरोहियों के शव मिलने के बाद अब तलाश अभियान खत्म हो गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि उनका मानना है कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। करीब 75 पर्वतारोहियों ने गत शनिवार को वेस्ट सुमात्रा प्रांत के आगम जिले में करीब 2,900 मीटर ऊंचे पर्वत पर चढ़ाई शुरू की थी, जो ज्वालामुखी विस्फोट के बाद वहां फंस गए थे। वेस्ट सुमात्रा के पुलिस प्रमुख सुहारयोनो ने पहले बताया था कि बुधवार को एक छात्रा का शव मिलने के बाद 23 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि खोज एवं बचाव नतीजों का विश्लेषण करने के बाद ‘प्राधिकारियों ने माउंट मरापी में खोज एवं बचाव अभियान खत्म कर दिया है क्योंकि बुधवार देर रात तक सभी शव बरामद कर लिए गए।' रविवार को शुरुआती विस्फोट के बाद करीब 52 पर्वतारोहियों को बचाया गया था।

ज्वालामुखी के लावा उगलने का डर

विस्फोट के बाद अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर स्थानीय निवासियों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। विस्फोट के बाद ज्वालामुखी राख और धुआं उगल रहा था। जिससे आसमान और आसपास के इलाकों में राख का गुबार छा गया और लापता लोगों को ढ़ूंढ़ने में परेशानी हो रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि ज्वालामुखी की राख आसमान फैल गई है। वहीं, कारें और सड़कें भी राख से ढकी हुई थीं। जानकारी के मुताबिक, ज्वालामुखी के आसपास के इलाके से 3 किलोमीटर दूर तक ढलान पर स्थित गांवों को खाली कराया गया। ये भी पढ़ें- इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से 11 की मौत, कई लोग अभी भी लापता
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts