PlayBreaking News

इंडिगो पर एक्शन की तैयारी!उड़ानों में कटौती पर विचार कर रही सरकार, दूसरी एयरलाइंस को दिए जाएंगे स्लॉट

सरकार ने इंडिगो की उड़ानों में कटौती करने का संकेत दिया है। पिछले 7 दिन में 4,500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। कुछ स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को दिए जाएंगे। DGCA की जांच जारी है और टॉप अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना है।
Follow on Google News
उड़ानों में कटौती पर विचार कर रही सरकार, दूसरी एयरलाइंस को दिए जाएंगे स्लॉट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो हाल ही में Indigo Flight Cancellations और परिचालन अव्यवस्था की वजह से मुश्किलों में फंसी हुई है। पिछले एक हफ्ते में 5,500 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने के बाद सरकार और नियामक संस्थाएं एक्शन मोड में आ गई हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संकेत दिया है कि, Indigo Flight Cancellations के चलते एयरलाइन की डेली फ्लाइट संख्या में कटौती की जा सकती है। DGCA की जांच अभी जारी है और फ्लाइट्स की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

    इंडिगो की फ्लाइट्स में भारी रद्दीकरण

    पिछले एक हफ्ते में 5,500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। यात्रियों को लंबा इंतजार, बैगेज देरी और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ा। सरकार ने कहा कि, शुरुआती चरण में लगभग 5% यानी करीब 110 डेली फ्लाइट्स कम की जा सकती हैं। जरूरत पड़ने पर इसमें और 5% की कटौती की जा सकती है। इन कटौती वाले स्लॉट्स को दूसरी एयरलाइंस को दिए जाने पर विचार किया जा रहा है, जो अतिरिक्त क्षमता जोड़ सकती हैं।

    Indigo के जवाब में पांच प्रमुख कारण

    इंडिगो ने DGCA को जवाब में पांच कारण बताकर अपनी फ्लाइट गड़बड़ी की स्पष्टीकरण दिया-

    • नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम।
    • सर्दियों की शेड्यूल में बदलाव।
    • खराब मौसम।
    • हवाई यातायात में भीड़भाड़।
    • अपडेटेड क्रू रोस्टरिंग लागू करना।

    एयरलाइन का कहना है कि, गड़बड़ी का सही कारण तत्काल बताना संभव नहीं है और इसके लिए और समय मांगा गया है।

    ये भी पढ़ें: पूर्व कर्मचारी के वायरल लेटर ने खोली सिस्टम की पोल

    DGCA और सरकार की संभावित कार्रवाई

    • DGCA इंडिगो की उड़ानों को उसके क्रू सदस्यों की संख्या के अनुपात में कम कर सकती है।
    • उपलब्ध संसाधनों के आधार पर खाली हुए स्लॉट्स दूसरी एयरलाइंस को दिए जा सकते हैं।
    • भारी जुर्माने के अलावा कंपनी के शीर्ष अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
    • चार-सदस्यीय DGCA समिति CEO पीटर एल्बर्स और CTO इसिड्रे पोर्केरस को तलब कर सकती है।

    सरकारी समीक्षा और एयरलाइन मीटिंग

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइन ऑपरेटर्स की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक में चर्चा के प्रमुख विषय होंगे-

    • इंडिगो का परिचालन कब और कैसे सामान्य होगा।
    • यात्री देखभाल और रिफंड प्रक्रिया।
    • एयरफेयर कैपिंग और भविष्य में गड़बड़ी रोकने के उपाय।
    • स्लॉट वितरण और अन्य एयरलाइंस को नई क्षमता देने के विकल्प।

    यात्रियों और शेयर बाजार पर असर

    पिछले सात दिनों में इंडिगो के शेयर लगभग 17% गिर गए, जिससे मार्केट वैल्यू में 4.3 अरब डॉलर की कमी आई। सोमवार को शेयर की कीमत में 8.3% की गिरावट दर्ज की गई।

    ये भी पढ़ें: 7वें दिन भी देशभर में 300 से उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

    FDTL नियम और स्टाफ कमी

    सरकार के नए FDTL (Flight Duty Time Limitation) नियमों की वजह से एयरलाइन का रोस्टर प्रभावित हुआ। एयरलाइन को पायलट और क्रू मेंबर्स की कमी का सामना करना पड़ा। DGCA ने 1 जुलाई से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम लागू करना शुरू किया। 1 नवंबर से FDTL का दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में पायलटों और क्रू मेंबर्स को पर्याप्त आराम देना जरूरी किया गया। इंडिगो ने कहा कि, नियमों की वजह से पायलट और स्टाफ की कमी हुई और ऑपरेशन प्रभावित हुआ।

    FDTL नियमों के मुख्य बदलाव:

    • साप्ताहिक 48 घंटे का अनिवार्य रेस्ट
    • नाइट ड्यूटी की समय सीमा रात 12 से सुबह 6 तक
    • नाइट लैंडिंग पर लिमिट घटाकर 2
    • लगातार 2 रातों से ज्यादा ड्यूटी पर रोक
    • लंबी उड़ानों के बाद 24 घंटे रेस्ट

    ये भी पढ़ें: इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें लगातार बाधित, मंगलवार को 13 फ्लाइटें कैंसिल

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts