Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Peoples Update Special :जेद्दाह में फंसे एअर इंडिया में पायलट 'शिवा' सकुशल लौटे, आज लेंगे सात फेरे

27 फरवरी को एअर इंडिया की फ्लाइट लेकर गए पायलट सक्षम (शिवा) उपाध्याय इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण स्वदेश नहीं लौट पा रहे थे। उन्होंने बताया कि विदेश में उनके दिन मुश्किल भरे थे। 11 मार्च को उनकी शादी है, इससे पहले वे अपने घर पहुंच गए।
जेद्दाह में फंसे एअर इंडिया में पायलट 'शिवा' सकुशल लौटे, आज लेंगे सात फेरे
अपने पिता, बहन और मां के साथ सक्षम (शिवा) उपाध्याय।)
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    योगेश सोनी, जबलपुर। एअर इंडिया के पायलट सक्षम (शिवा) उपाध्याय आखिरकार मंगलवार को 11वें दिन  खाड़ी देश से सुरक्षित अपने घर जबलपुर लौट आए। 27 फरवरी को फ्लाइट लेकर जेद्दाह गए शिवा पूरी टीम के साथ वहीं फंस गए थे।  बुधवार 11 मार्च को उनकी शादी है। पीपुल्स समाचार से  बात करते हुए शिवा ने बताया कि पिछले 11 दिन बेहद तनावपूर्ण और डरावने रहे। इस समय खाड़ी देशों का मंजर काफी खौफनाक है। लगातार धमाकों के बीच यही डर सताता था कि जिस होटल में रुके हैं, कहीं कोई बम  न गिर जाए।  हर दिन बस यही सोचता था कि किसी तरह यहां से सुरक्षित निकल जाऊं। उन्होंने बताया कि एअर इंडिया के सभी पायलट और क्रू मेंबर भी वहां फंसे थे। कुल 32 सदस्यों की टीम को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। 

    Uploaded media

     खाली फ्लाइट में जबलपुर के पायलट शिवा उपाध्याय

    मुश्किल भरे थे आखिरी 2 दिन

    शिवा बताते हैं, एअर इंडिया ने अपने पूरे स्टाफ को निकालने में पूरी ताकत लगा दी। 7 मार्च तक वे सभी दोहा की एक होटल में रुके थे। 7 मार्च को ही वहां से निकलने की खबर आई। पूरी टीम दोहा से दम्मान, फिर जेद्दाह पहुंची जहां वे सभी 2 दिन रुके। ये दो दिन बड़ी मुश्किल से कटे। 

    शादी की तैयारी में आई तेजी

    शादी की तैयारियों के बीच अचानक आई  इस स्थिति से पूरा परिवार परेशान था। पिता संजय उपाध्याय बताते हैं कि अब वह पूरा परिवार सुकून के साथ शादी की तैयारियों में जुट गया है। उन्होंने कहा, सबसे बड़ी राहत यह है कि न सिर्फ उनका बेटा, बल्कि उसकी पूरी टीम के सदस्य सुरक्षित अपने-अपने घर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते कई भारतीय नागरिक यूएई में भी फंसे हुए थे। इनमें इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत कई कारोबारी और पर्यटक भी शामिल थे। ये सभी स्वदेश लौट आए हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts