Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Under-19 Women's World Cup 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, निकी प्रसाद होंगी कप्तान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली स्क्वाड में जगह

Follow on Google News
Under-19 Women's World Cup 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, निकी प्रसाद होंगी कप्तान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली स्क्वाड में जगह
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने अगले साल मलेशिया के कुआलालंपुर में खेले जाने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 18 जनवरी 2025 से 02 फरवरी 2025 तक मलेशिया में खेला जाएगा। 4 समूह में टीम को रखा गया है और प्रत्येक समूह में 4 टीमें शामिल हैं।

तीन खिलाड़ी स्टैंडबाय पर

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने टीम की घोषणा की, जिसका नेतृत्व निकी प्रसाद करेंगी। जबकि सानिका चालके उप-कप्तान होंगी। टीम में कमलिनी जी और भाविका अहिरे के रूप में दो विकेटकीपर हैं, जबकि तीन स्टैंडबाय खिलाड़ी नंदना एस, इरा जे और अनादि टी को भी टीम में शामिल किया गया है।

भारत का पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ

इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत मौजूदा चैंपियन है और उसे मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। उसके बाद वह मलेशिया (21 जनवरी) और श्रीलंका (23 जनवरी) के खिलाफ मैच खेलेगा।

सेमीफाइनल 31 जनवरी और फाइनल 2 फरवरी को

ग्रुप चरण के मैच 19 से 23 जनवरी के बीच खेले जाएंगे। इनमें प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली तीन टीम 25 से 29 जनवरी के बीच होने वाले सुपर सिक्स में जगह बनाएंगी। सुपर सिक्स में 6-6 टीम के दो ग्रुप होंगे। सुपर सिक्स में प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी जो 31 जनवरी को खेला जाएगा। फाइनल दो फरवरी को होगा।

इन टीमों ने बनाई जगह

ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने 2023 में खेले गए विश्व कप में अपनी भागीदारी के माध्यम से इस प्रतियोगिता में जगह बनाई। जबकि मलेशिया को मेजबान होने के कारण सीधा प्रवेश मिला। नेपाल, नाइजीरिया, समोआ, स्कॉटलैंड और अमेरिका ने क्षेत्रीय टूर्नामेंट जीत कर प्रतियोगिता में अपनी जगह सुरक्षित की।

भारतीय टीम स्क्वाड

भारतीय टीम : निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस। स्टैंडबाय खिलाड़ी : नंदना एस, इरा जे, अनादि टी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts