Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारतीय महिला हॉकी टीम का टूटा सपना, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने से चूकीं, जापान ने 1-0 से दी मात

भारतीय महिला हॉकी टीम का टूटा सपना, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने से चूकीं, जापान ने 1-0 से दी मात
रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम का पेरिस ओलंपिक खेलने का सपना टूट गया है। भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई है। एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में भारत को जापान ने 0-1 से हाराया। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाला है।

भारतीय टीम के लिए जरूरी थी जीत

टोक्यो ओलंपिक में टॉप-4 पर रहने वाली भारतीय टीम ओलंपिक का कोटा हासिल करने में नाकाम रही है। पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में जीत हासिल करनी थी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। इसी के साथ दर्शकों के दिल तोड़ दिए, जो पेरिस में पदक की उम्मीद कर रहे थे।

इन टीमों को मिला पेरिस ओलंपिक का टिकट

शुक्रवार को जापान के लिए काना उराता ने छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। यह बढ़त आखिरी मिनट तक बनी रही। जबकि, भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। भारत को मैच में 9 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। इस टूर्नामेंट की टॉप-3 टीमों को पेरिस ओलंपिक का टिकट मिला। अमेरिका और जर्मनी फाइनल में पहुंचकर पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं।

मास्को, रियो और टोक्यो ओलंपिक में बनाई थी जगह

इसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम का चौथी बार ओलंपकि में जाने का सपना टूट गया। इस बार टीम के पास क्वालिफाई करने का मौका था। भारत महिला हॉकी ने सबसे पहले साल 1980 के मास्को ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था, जहां वह चौथे नंबर पर रही। इसके बाद उसने रियो (2016) और टोक्यो (2020) ओलंपिक में भी जगह बनाई थी। साथ ही रियो में भारतीय टीम 12वें जबकि टोक्यो में चौथे पायदान पर रही थी। ये भी पढ़ें- IND VS AFG 3rd T20:  रोहित और रिंकू के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, टीम इंडिया ने किया 3-0 से क्लीन स्वीप, सुपर ओवर में हराया
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts