Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, व्रतियों ने सूर्य देव की आराधना कर मांगी सुख-समृद्धि

लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ रविवार को राजधानी भोपाल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के अलग-अलग छठ घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु पहुंचे। पारंपरिक वेशभूषा में व्रतियों ने सूप में ठेकुआ, फल और पूजन सामग्री सजाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
भोपाल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, व्रतियों ने सूर्य देव की आराधना कर मांगी सुख-समृद्धि
भोपाल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व

भोपाल। इस दौरान घाटों पर छठ गीतों और पूजा-अर्चना से माहौल भक्तिमय बना रहा। प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी नरेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की।

मंत्री विश्वास सारंग ने कई घाटों पर की पूजा-अर्चना

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग नरेला विधानसभा क्षेत्र के शाखा ग्राउंड, अन्ना नगर, दुर्गाधाम मंदिर, सुभाष नगर, एकतापुरी, राजेंद्र नगर, काशी विश्वनाथ मंदिर, करोंद, गोकुल धाम और संजीव नगर स्थित छठ घाटों पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा की और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं का प्रतीक है छठ

मंत्री विश्वास सारंग ने व्रतियों और श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोक परंपराओं का अनुपम प्रतीक है। यह समाज में श्रद्धा, अनुशासन, समर्पण और पारिवारिक एकता का संदेश देता है।

ये भी पढ़ें: छठ महापर्व के तीसरे दिन आस्था का सैलाब: दिल्ली से पटना और भोपाल तक घाटों पर डूबते सूर्य को दिया पहला अर्घ्य

शीतलदास की बगिया घाट पर भोजपुरी एकता मंच ने किया आयोजन

कमला पार्क स्थित शीतलदास की बगिया घाट पर भोजपुरी एकता मंच समिति की ओर से छठ पूजा का आयोजन किया गया। यहां दोपहर से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। घाट पर सजे सूप में ठेकुआ महाप्रसाद, ऋतु फल, अक्षत, दीप-धूप और अन्य पूजन सामग्री के साथ व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया।

दीपदान, नौका विहार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही तैयारी

समिति की ओर से घाट पर विशेष सजावट के साथ दीपदान, नौका विहार, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की गई थी। कार्यक्रम में बिहार के गायक हंसनाथ मिश्रा उर्फ मिट्ठू मिश्रा और वाराणसी के गायक सक्षम शर्मा की प्रस्तुतियां भी शामिल रहीं।

Breaking News

सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा पारण

छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन सोमवार सुबह व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद पारण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन करेंगे। शुक्रवार को नहाय-खाय से शुरू हुआ यह चार दिवसीय महापर्व सोमवार को पारण के साथ संपन्न होगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts