छुट्टियों में सफर होगा आसान :Indian Railways ने शुरू की 4 समर स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार रूट के यात्रियों को बड़ी सुविधा

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए Indian Railways ने 4 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। गोमती नगर-कोलकाता और उधना-जयनगर रूट पर चलने वाली ये ट्रेनें यूपी और बिहार के यात्रियों को राहत देंगी। जानिए पूरा रूट, टाइमिंग, स्टॉपेज और रेलवे का क्या कहना है इस खास फैसले पर।
Follow on Google News
Indian Railways ने शुरू की 4 समर स्पेशल ट्रेनें,  यूपी-बिहार रूट के यात्रियों को बड़ी सुविधा

गर्मी की छुट्टियों का सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसी परेशानी को कम करने के लिए इंडियन रेलवे ने एक बार फिर खास कदम उठाया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार नई समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें खास तौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार रूट के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार नई समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है।  

पूर्वोत्तर रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिलेगा फायदा 

इस पहल को North Eastern Railway के अंतर्गत लागू किया गया है। गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि समर सीजन में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है, जिससे नियमित ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यूपी और बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और यात्रा ज्यादा आसान हो जाएगी।

ये रहेगा पूरा रूट और टाइमिंग

गोमती नगर से कोलकाता के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन 22 और 29 अप्रैल को सुबह 8:40 बजे रवाना होगी। रास्ते में गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, हाजीपुर और बरौनी जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकेगी और अगले दिन दोपहर करीब 1:10 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 23 और 30 अप्रैल को कोलकाता से दोपहर 3:20 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 6:30 बजे गोमती नगर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Airtel यूजर्स को डबल झटका! 84 दिन का प्लान हुआ महंगा, ₹799 वाला ऑप्शन भी खत्म

लंबी दूरी के यात्रियों के लिए राहत

दूसरी जोड़ी ट्रेन उधना से जयनगर के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन खास तौर पर लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी। उधना से यह ट्रेन रात 9:40 बजे रवाना होकर वडोदरा, कोटा, आगरा, कानपुर और गोरखपुर जैसे बड़े स्टेशनों से गुजरते हुए तीसरे दिन शाम 7 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन जयनगर से शाम 5 बजे चलेगी और करीब दो दिन बाद उधना पहुंचेगी। इस ट्रेन की खास बात यह है कि इसमें सभी कोच अनारक्षित होंगे, जिससे बिना रिजर्वेशन वाले यात्रियों को भी यात्रा का विकल्प मिलेगा।

Breaking News

रेलवे का फोकस : भीड़ कम करना और सफर आसान बनाना 

रेलवे लगातार कोशिश कर रहा है कि पीक सीजन में यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा विकल्प मिलें। अधिकारियों का मानना है कि इन ट्रेनों से न सिर्फ भीड़ कम होगी बल्कि यात्रियों को समय पर और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव भी मिलेगा। खासकर यूपी और बिहार जैसे राज्यों के लिए यह फैसला काफी राहत भरा माना जा रहा है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts