Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पिस्टल लहराते बाइक से फरार हुए शूटर, 15 गोलियों के निशान... नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने

नरेला में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार की हत्या का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में पिस्तौल लेकर बाइक से फरार होते संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
पिस्टल लहराते बाइक से फरार हुए शूटर, 15 गोलियों के निशान... नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने

नई दिल्ली के नरेला में 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में सनसनीखेज CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में वारदात के बाद दो संदिग्ध हमलावर मोटरसाइकिल से तेजी से भागते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक के हाथ में पिस्तौल भी नजर आ रही है। घटना को 48 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने शूटरों की तलाश के लिए चार टीमें लगाई हैं। सामने आए CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। फुटेज में एक संदिग्ध के हाथ में पिस्तौल साफ तौर पर दिखाई दे रही है। पुलिस की जांच टीमें अब इन फुटेज को खंगालकर हमलावरों के भागने का रूट और उनकी पहचान पता करने की कोशिश कर रही हैं। इसके साथ ही पुलिस स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचने के लिए कोई सुराग मिल सके।

जिम से लौट रहे थे प्रमोद कुमार

यह वारदात 3 सितंबर की सुबह करीब 6:50 बजे नरेला के बकनेर इलाके में दिल्ली अस्पताल के पास हुई थी। 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार जिम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह के वक्त हुई इस अंधाधुंध गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान वहां से 15 खाली कारतूस बरामद किए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावरों ने कितनी गोलियां चलाई थीं।

हत्या के बाद सड़क पर उतरे परिजन

घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग गुस्से में सड़क पर उतर आए। उन्होंने सड़क जाम कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। इसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच का मुख्य फोकस हमलावरों की पहचान करने और वारदात के बाद उनके भागने के रास्ते का पता लगाने पर है। पुलिस स्थानीय स्तर पर भी शूटरों और उनकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

Breaking News

चार टीमें कर रहीं आरोपियों की तलाश

नरेला पुलिस और स्पेशल स्टाफ की कुल चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस CCTV फुटेज के अलावा स्थानीय खुफिया तंत्र से भी सुराग जुटा रही है। हालांकि, घटना के 48 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बावजूद दोनों हमलावरों का कोई पता नहीं चल पाया है। इस मामले में नरेला थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 103(1), 109(1), 351(2), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts