Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Airtel यूजर्स को डबल झटका!84 दिन का प्लान हुआ महंगा, ₹799 वाला ऑप्शन भी खत्म

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। भारती एयरटेल ने अपने सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी है।
Follow on Google News
84 दिन का प्लान हुआ महंगा, ₹799 वाला ऑप्शन भी खत्म

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। भारती एयरटेल ने अपने सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी है। अब ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान लेने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

₹849 से बढ़कर ₹899 हुआ प्लान

कंपनी ने अपने लोकप्रिय 84 दिनों वाले प्लान की कीमत ₹849 से बढ़ाकर ₹899 कर दी है। इस प्लान पर सीधे ₹50 का इजाफा हुआ है। यह प्लान उन यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर था जो लंबे समय तक बिना बार-बार रिचार्ज किए डेटा और कॉलिंग का फायदा लेना चाहते हैं।

प्लान में क्या-क्या मिलेगा

नई कीमत के बावजूद इस प्लान के फायदे पहले जैसे ही रखे गए हैं:

  • 84 दिनों की वैलिडिटी
  • रोज 1.5GB डेटा
  • अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, STD और रोमिंग)
  • रोज 100 SMS

हालांकि रोजाना डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी।

₹799 वाला सस्ता प्लान बंद

कीमत बढ़ाने के साथ कंपनी ने एक बड़ा बदलाव और किया है। ₹799 वाला 74 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे ग्राहकों के पास सस्ते विकल्प कम हो गए हैं और अब उन्हें ज्यादा कीमत वाला प्लान ही लेना पड़ेगा।

अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे

नए ₹899 प्लान में कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं:

  • 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस
  • स्पैम कॉल और SMS अलर्ट
  • फ्री हेलोट्यून

लेकिन पहले मिलने वाले कैशबैक या रिवॉर्ड बेनिफिट्स इस बार शामिल नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना ₹347 महंगा होकर ₹1.52 लाख पहुंचा, चांदी में ₹1214 की तेजी

यूजर्स पर पड़ेगा असर

इस बदलाव का सीधा असर उन यूजर्स पर पड़ेगा जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहते थे। अब उन्हें या तो ज्यादा खर्च करना होगा या छोटे प्लान्स चुनने होंगे। खासकर बजट यूजर्स के लिए यह फैसला थोड़ा निराशाजनक हो सकता है।

ये भी पढ़ें: नागपुर में TCS जैसा एक और कांड! NGO की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण, महिलाओं के साथ करता था गंदी हरकत; संचालक गिरफ्तार

नेटवर्क और सर्विस क्वालिटी बेहतर बनाने पर फोकस

भारती एयरटेल का कहना है कि वह अपने नेटवर्क और सर्विस क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार निवेश कर रही है। ऐसे में कीमतों में यह बढ़ोतरी उसी दिशा में उठाया गया कदम है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts