Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर से भोपाल जा रही बस में लगी आग, 20 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित, देखें फोटो-Video

ग्वालियर से भोपाल जा रही शरद टैवल्स की बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान लगभग 20 यात्री बस में मौजूद थे। समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
ग्वालियर से भोपाल जा रही बस में लगी आग, 20 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित, देखें फोटो-Video

ग्वालियर। ग्वालियर से भोपाल जा रही शरद ट्रैवल्स की बस में चेतकपुरी विवेकानंद चौराहे पर लगी भीषण आग। बस में लगभग 20 यात्री सवार थे। आग लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। समय रहते यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। मौके पर पुलिस ने भी पहुंच कर यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर राजीव शर्मा ने  बताया कि अचानक बस में धुआं हो गया  तो हमने यात्रियों को उतारना शुरू किया। लगभग 20 यात्री थे। सभी को उतार लिया गया। यह साढ़े तीन साल पुरानी बस है। फिटनेस आदि सब है।

एक यात्री को कांच फोड़कर बाहर निकाला 

एक प्रत्यक्षदर्शी  ने बताया कि वह अपनी बहन को बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था, तब देखा कि बस में आग लगी है। यहां एक यात्री को कांच फोड़कर पीछे से  उतारा गया, वह बेहोश हो गया  था।  

 

 

 

 

/img/89/1788628440867

 

/img/89/1788628728357

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts