Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत... 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, 100 रुपए का स्मारक सिक्का किया जारी

PM मोदी 13 साल बाद SRCC पहुंचे। शताब्दी समारोह में शामिल होकर उन्होंने 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया और मेट्रो में सफर के दौरान बच्चों से बातचीत की।
मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत... 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, 100 रुपए का स्मारक सिक्का किया जारी

पीएम नरेंद्र मादी शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो से सफर करते हुए कॉलेज पहुंचे। इस दौरान वह मेट्रो में आम यात्रियों के बीच नजर आए और बच्चों से बातचीत भी की। SRCC की स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कॉलेज की उपलब्धियों की सराहना की और 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में SRCC के 100 साल पूरे होने को कॉलेज के साथ-साथ देश के शिक्षा क्षेत्र के लिए भी ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि SRCC ने बिजनेस, सार्वजनिक जीवन और समाज के लिए नेतृत्व करने वाली कई पीढ़ियों को तैयार किया है। पीएम मोदी ने शताब्दी समारोह में शामिल छात्रों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और संस्थान से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

मेट्रो में आम यात्रियों के साथ किया सफर

SRCC पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली मेट्रो में सफर करते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में मौजूद यात्रियों से बातचीत की। बच्चों के साथ पीएम मोदी की बातचीत और उनका सहज अंदाज भी नजर आया। मेट्रो सफर की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद उनका यह अंदाज चर्चा में रहा। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी SRCC के योगदान की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वह शाम 7 बजे दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने SRCC की अकादमिक उत्कृष्टता और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उसके योगदान का भी जिक्र किया था।

X Post

Breaking News

2013 में मुख्यमंत्री रहते SRCC आए थे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का SRCC से पुराना जुड़ाव रहा है। वह इससे पहले साल 2013 में भी इस कॉलेज का दौरा कर चुके हैं। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अब करीब 13 साल बाद वह प्रधानमंत्री के रूप में SRCC पहुंचे हैं। इस बार उनका दौरा कॉलेज के 100 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह के लिए हुआ।

19 सितंबर को राहुल गांधी का इंदौर दौरा, रीजनल पार्क में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में होंगे शामिल

पहले डाक टिकट, अब स्मारक सिक्का

SRCC के शताब्दी वर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी से कॉलेज की गवर्निंग बॉडी और प्रतिनिधिमंडल ने इसी साल अप्रैल में उनके आवास पर मुलाकात की थी। उस दौरान प्रधानमंत्री ने SRCC के शताब्दी वर्ष को समर्पित एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया था। अब शताब्दी समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया। SRCC दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रमुख कॉलेजों में शामिल है और अपने 100 साल पूरे होने के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर संस्थान से जुड़े लोगों को बधाई देते हुए कहा कि SRCC की यात्रा सिर्फ एक कॉलेज की 100 साल की यात्रा नहीं है, बल्कि यह देश के शिक्षा क्षेत्र में उसके योगदान की भी कहानी है। कॉलेज से जुड़ी कई पीढ़ियों ने बिजनेस, सार्वजनिक जीवन और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में नेतृत्व किया है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts