Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 नहीं, बल्कि 24 घंटे पहले मिलेगा टिकट कन्फर्मेशन का जवाब

Follow on Google News
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 नहीं, बल्कि 24 घंटे पहले मिलेगा टिकट कन्फर्मेशन का जवाब
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब ट्रेन का वेटिंग टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, इसकी जानकारी आपको यात्रा से 4 घंटे पहले नहीं, बल्कि पूरे 24 घंटे पहले ही मिल जाएगी। रेलवे का कहना है कि इससे टिकट प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

जल्द होगा देशभर में लागू

यह सुविधा 6 जून से बीकानेर डिवीजन की एक ट्रेन में शुरू की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे यात्रियों से जबरदस्त नतीजे भी मिले हैं। अब रेलवे इसे जल्द ही देशभर की ट्रेनों में लागू करने की तैयारी कर रहा है।

लोगों की चिंता हुई खत्म

रेलवे की यह नई व्यवस्था यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए शुरू की गई है, ताकि उन्हें आखिरी वक्त तक इंतजार न करना पड़े। इस बदलाव से लोगों को पहले से तैयारी करने में आसानी होगी और सफर की चिंता भी कम होगी।

तत्काल टिकट पर असर नहीं

रेलवे सूत्रों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से तत्काल टिकट बुकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। तत्काल टिकट ट्रेन छूटने से 24 से 48 घंटे पहले बुक होते हैं, इसलिए चार्ट 24 घंटे पहले तैयार होने से इसमें कोई बाधा नहीं आएगी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts