PlayBreaking News

VIDEO : भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए कब खेलेंगे आखिरी मैच..!

Follow on Google News
VIDEO : भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए कब खेलेंगे आखिरी मैच..!
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अचानक इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि, वह कुवैत के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। छेत्री ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। भारत और कुवैत के बीच वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर मैच आगामी 6 जून को खेला जाएगा।

मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूं...

छेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "X" पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट कर अपने संन्यास लेने का ऐलान किया। 39 साल के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने करीब 9 मिनट 51 सेकंड के वीडियो में अपने रिटायरमेंट के फैसले के बारे में बताया। वीडियो कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूं। सुनील छेत्री ने ऐलान किया की, वह 6 जून को कुवैत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लेंगे। अपने रिटायरमेंट वीडियो में छेत्री ने अपने डेब्यू मैच को याद किया। इस दौरान उन्होंने अपने पहले नेशनल टीम के कोच सुखी सर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि, "जब मैंने पहली बार नेशनल टीम की जर्सी पहनी तब एक अलग ही फीलिंग थी। डेब्यू वाले दिन को  कभी भी नहीं भूल सकता। पिछले 19 सालों में मुझे जो चीजें याद हैं... वह है ड्यूटी, प्रेशर और आपार खुशी का बैलेंस। मैंने व्यक्तिगत तौर पर कभी नहीं सोचा कि यही वो खेल है, जो मैंने देश के लिए खेला, मैं जब भी नेशनल टीम के साथ ट्रेनिंग करता हूं तो उसे एंजॉय करता हूं।".... स्ट्राइकर छेत्री ने यह भी संकेत दिया कि, अब भारतीय टीम की 'नंबर नाइन' जर्सी अगली पीढ़ी को देने का मौका आ गया है। https://twitter.com/chetrisunil11/status/1790953336901976541

20 साल के करियर में किए 94 गोल

39 वर्षीय स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने भारत को कई महत्वपूर्ण मैचों में जीत दिलाई है। 39 वर्षीय छेत्री ने भारत के लिए 150 मैच खेले और 20 साल के करियर में उन्होंने 94 गोल (26 मार्च तक) किए। सुनील छेत्री अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। पहले स्थान पर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, उन्होंने अब तक 206 मैच खेलकर कुल 128 गोल किए हैं। दूसरे नंबर पर ईरान के पूर्व खिलाड़ी अली दई हैं, जिनके नाम 148 मैचों में 108 गोल दर्ज हैं। वहीं तीसरे स्थान पर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने 106 (180 मैच) गोल किए हैं। इसके अलावा सुनील छेत्री इंटरनेशनल फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी हैं। ईरान के अली दई पहले नंबर पर हैं।

इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल:

 फुटबॉलर का नाम    गोल की संख्या
 क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल)     128  (206 मैच)
 अली दई (ईरान)     108 (148 मैच)
 लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)     106 (180 मैच)
 सुनील छेत्री (भारत)      94 (150 मैच)
 मोख्तार दहारी (मलेशिया)      89 (142 मैच)
ये भी पढ़ें- कप्तान करन के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर पंजाब किंग्स पांच विकेट से जीता
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts