PlayBreaking News

ऑक्सफोर्ड में भारत-पाकिस्तान की डिबेट कैंसिल :भारत पर लगाया झूठा इल्जाम, भारतीय वक्ता ने दिखाए ईमेल-कॉल रिकॉर्ड

Follow on Google News
भारत पर लगाया झूठा इल्जाम, भारतीय वक्ता ने दिखाए ईमेल-कॉल रिकॉर्ड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लंदन। ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनियन में 27 नवंबर को प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान डिबेट रद्द होने के बाद दोनों देशों में बयानबाजी तेज हो गई है। पाकिस्तान ने दावा किया कि, भारतीय वक्ता अंतिम समय पर पीछे हट गए, जबकि भारतीय सीनियर एडवोकेट जे साई दीपक ने इन आरोपों को झूठा साबित करते हुए कहा कि डिबेट रद्द इसलिए हुई क्योंकि पाकिस्तान की टीम ही बहस में शामिल होने नहीं पहुंची। उन्होंने ईमेल और कॉल रिकॉर्ड के जरिए पूरा घटनाक्रम सार्वजनिक किया।

    किस बारे में थी डिबेट और क्या महत्व था?

    ऑक्सफोर्ड यूनियन दुनिया की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित स्टूडेंट डिबेट सोसाइटी है, जहां दुनिया के बड़े नेता, प्रधानमंत्री, लेखक और अभिनेता भाषण दे चुके हैं। डिबेट्स यूट्यूब पर लाइव जाती हैं और उनकी जीत-हार दर्शकों के वोट से तय होती है।

    इस बार डिबेट का विषय था- “India’s Policy Towards Pakistan is a Populist Strategy Sold as Security Policy” यानी, भारत की पाकिस्तान नीति जनता को लुभाने के लिए बनाई जाती है, लेकिन उसे सुरक्षा नीति बताया जाता है। डिबेट को OU के नए अध्यक्ष मूसा हर्राज ने आयोजित किया था, जो पाकिस्तान के नेता मोहम्मद रजा हयात हर्राज के बेटे हैं।

    दोनों पक्षों से कौन-कौन वक्ता आने वाले थे?

    भारत की ओर से:

    • पूर्व आर्मी चीफ जनरल MM नरवणे
    • बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी
    • पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट

    पाकिस्तान की ओर से:

    • लेफ्टिनेंट जनरल जुबैर महमूद हयात
    • पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार
    • पूर्व राजनयिक डॉ. मोहम्मद फैसल

    भारत की ओर से आयोजकों से संपर्क सीनियर एडवोकेट जे साई दीपक कर रहे थे।

    भारतीय वक्ताओं के बदले जाने का विवाद

    डिबेट से दो दिन पहले OU ने साई दीपक को बताया कि, स्वामी और नरवणे स्वास्थ्य कारणों से शामिल नहीं हो पाएंगे और नए विकल्प सुझाने को कहा गया। इस बीच आयोजकों ने खुद ही सुहेल सेठ और सांसद प्रियंका चतुर्वेदी से संपर्क कर लिया। लेकिन बाद में 26 नवंबर को यह जानकारी दी गई कि दोनों शॉर्ट नोटिस पर नहीं आ सकते। प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पूरे आयोजन को “अत्यंत अनप्रोफेशनल” कहा और आने से इनकार कर दिया।

    Twitter Post

    भारतीय टीम ने अंतिम समय पर रिप्लेसमेंट तैयार किए। साई दीपक खुद लंदन पहुंचे और दो भारतीय मूल के स्पीकर मनु खजूरिया और पंडित सतीश शर्मा को टीम में शामिल कर लिया। इस तरह भारतीय टीम पूरी तरह तैयार थी। 

    डिबेट से केवल 3 घंटे पहले आया रद्द करने का फोन

    साई दीपक के अनुसार, डिबेट डिनर से तीन घंटे पहले OU अध्यक्ष मूसा हर्राज ने फोन कर बताया कि, पाकिस्तानी वक्ता ब्रिटेन नहीं आए हैं, इसलिए डिबेट कैंसिल कर दी गई है। यानी रद्द करने का कारण स्पष्ट रूप से पाकिस्तानी प्रतिनिधियों का गैर-हाजिर होना था।

    पाकिस्तान ने भारत पर लगाया उल्टा आरोप

    रद्द होने के तुरंत बाद लंदन स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन ने X पर पोस्ट डालकर दावा किया कि, भारत की टीम बहस से पीछे हट गई। भारतीय वक्ता आखिरी समय पर वापस चले गए। पाकिस्तान को वॉकओवर से जीत मिली। पाकिस्तान ने यह भी आरोप लगाया कि, भारत ने कम-प्रोफाइल स्पीकर भेजने की कोशिश की, जो पाकिस्तानी प्रतिनिधियों की बराबरी नहीं करते।

    Twitter Post

    साई दीपक ने रिकॉर्ड पेश कर आरोपों को बताया झूठा

    साई दीपक ने पाकिस्तान के आरोपों को घोर झूठ बताते हुए लिखा कि, पाकिस्तानी टीम होटल में थी, लेकिन बहस से पहले ही भाग गई। वे हमेशा की तरह झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने अपने कॉल लॉग और ईमेल सार्वजनिक किए, जिनमें OU की तरफ से उनकी उपस्थिति की पुष्टि, मूसा हर्राज के कॉल, डिबेट रद्द होने की सूचना स्पष्ट दिखाई देती है।

    साई दीपक ने पाकिस्तान को चुनौती देते हुए कहा कि, अगर पाकिस्तानी टीम अभी भी ऑक्सफोर्ड में है, तो सामने आए और बहस करे।

    Uploaded media

    OU की चुप्पी पर भी उठे सवाल

    अब तक ऑक्सफोर्ड यूनियन ने इस विवाद पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। साई दीपक ने OU पर गंभीर आरोप लगाए कि उन्होंने कार्यक्रम को बेहद खराब तरीके से संभाला, पाकिस्तान की गलत जानकारी फैलाने पर रोक नहीं लगाई और पूरे आयोजन को एकतरफा होने दिया।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts