दिल्ली में वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च में शामिल हुए नकुलनाथ, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता

छिंदवाड़ा। नकुलनाथ के साथ छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले से पहुंचे हजारों कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च में अपनी आवाज बुलंद की। राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च का उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का संकल्प मजबूत करना है।
अशोक सिंह के निवास पर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात
पूर्व सांसद नकुलनाथ मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद अशोक सिंह के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने मध्यप्रदेश सहित देशभर से आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात की।
ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर क्विज विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटी देकर किया सम्मानित
रामलीला मैदान के लिए हुए रवाना
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद नकुलनाथ अपने साथियों के साथ दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश और देशभर के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छिंदवाड़ा-पांढुर्णा से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे
इस मार्च में नकुलनाथ के साथ छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले से हजारों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की।
राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ मार्च
राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च का उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान और देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के संकल्प को मजबूती देना है। कांग्रेस ने इस आयोजन के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया।
वोट चोरी के खिलाफ जनआंदोलन का संकल्प
मध्यप्रदेश कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी के खिलाफ इस जनआंदोलन में पूरी एकजुटता और दृढ़ता के साथ खड़ी है। पार्टी का कहना है कि वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष अब जनआंदोलन बन चुका है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर आवाज बुलंद होगी।




















