Online Gaming New Rules:भारत सरकार का एक्शन! अब ईस्पोर्ट्स होंगे रजिस्टर्ड, मनी गेम्स पर सख्ती

भारत में ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने नए ऑनलाइन गेमिंग नियमों को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है, जो इस सेक्टर की निगरानी करेगा। जिसका नाम होगा ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI)।
Follow on Google News
भारत सरकार का एक्शन! अब ईस्पोर्ट्स होंगे रजिस्टर्ड, मनी गेम्स पर सख्ती
Ai Generated

भारत में ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को लेकर सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने नए ऑनलाइन गेमिंग नियमों को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है। साथ ही ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया के गठन का मैप भी तैयार हो गया है, जो इस सेक्टर की निगरानी करेगा।

सरकार का कहना है कि इन नियमों से जहां ईस्पोर्ट्स और सोशल गेमिंग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं ऑनलाइन रियल मनी गेम्स पर सख्ती भी जारी रहेगी।

ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया का गठन

नए ढांचे के तहत एक विशेष संस्था बनाई जाएगी जिसका नाम होगा ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI)।

यह भी पढ़ें: US- Iran Ceasfire : ईरान-अमेरिका वार्ता क्यों अटकी? राष्ट्रपति पजशकियान ने गिनाईं 3 बड़ी वजहें, बोले सीजफायर भी...

अध्यक्ष: इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी
सदस्य: विभिन्न मंत्रालयों के संयुक्त सचिव

इसके अलावा इसमें गृह मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय और कानूनी मामलों का विभाग शामिल है।

/img/99/1776922009499

नए नियमों का उद्देश्य क्या है?

इन नियमों का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन गेमिंग को व्यवस्थित करना है। अब तक इस सेक्टर में कई तरह की गतिविधियां बिना स्पष्ट नियमों के चल रही थीं। सरकार चाहती है कि गेमिंग इंडस्ट्री में पारदर्शिता आए, यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित हो, ईस्पोर्ट्स को बढ़ावा मिले और ऑनलाइन मनी गेमिंग पर नियंत्रण रखा जाए।
आईटी मंत्रालय के अनुसार, यह पूरा ढांचा कम से कम हस्तक्षेप और अधिक सुविधा के सिद्धांत पर आधारित है।

सभी गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं

आईटी सचिव एस. कृष्णन ने स्पष्ट किया कि सभी ऑनलाइन गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं होगा। अगर कोई गेम पैसे के लेन-देन (Real Money Gaming) से जुड़ा नहीं है तो उसे अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। इसका मतलब है कि सोशल गेम्स और मनोरंजन वाले गेम्स आसानी से बिना भारी नियमों के चल सकेंगे।

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Assembly Election Live: चेन्नई में वोटिंग का क्रेज, बूथों पर उमड़ी भीड़, 234 सीटों पर जनता कर रही फैसला

ईस्पोर्ट्स के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

नए नियमों के तहत ईस्पोर्ट्स को एक औपचारिक पहचान दी गई है। इसके लिए अब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। सरकार का मानना है कि ईस्पोर्ट्स एक प्रोफेशनल और प्रतिस्पर्धी क्षेत्र है इसे मान्यता और संरचना देना जरूरी है। इससे खिलाड़ियों और आयोजकों को सुरक्षा और वैधता मिलेगी ईस्पोर्ट्स को अब एक संगठित खेल ढांचे में लाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

/img/99/1776922034442

किन स्थितियों में होगा गेम का निर्धारण?

सरकार ने यह भी साफ किया है कि किसी गेम की श्रेणी तय करने की प्रक्रिया हर समय लागू नहीं होगी। यह केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में ही शुरू होगी।

1. अथॉरिटी खुद संज्ञान लेगा- अगर किसी गेम को लेकर संदेह या शिकायत होती है, तो ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी खुद जांच शुरू कर सकती है।
2. ईस्पोर्ट्स मामलों में- ईस्पोर्ट्स से जुड़े गेम्स का निर्धारण और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
3. सरकार की अधिसूचना- केंद्र सरकार किसी भी विशेष श्रेणी के सोशल गेम्स को अधिसूचित कर सकती है, हालांकि अभी ऐसी कोई नई श्रेणी घोषित नहीं की गई है।

यूजर सेफ्टी पर खास फोकस

नए नियमों में डिजिटल स्पेस में यूजर सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को कुछ जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा। इस नियम में डेटा सुरक्षा, यूजर की प्राइवेसीकी रक्षा और नाबालिग खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा उपाय शामिल है।

पहले कब मांगे गए थे सुझाव?

सरकार ने अक्टूबर 2025 में इन नियमों पर जनता और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे थे। इन सुझावों को शामिल करने के बाद ही अंतिम नियम तैयार किए गए हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts