Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Tamil Nadu Assembly Election Live:70% वोटिंग का आंकड़ा पार, टाइम बढ़ाने की उठी मांग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज पूरे राज्य की 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और मतदान केंद्रों पर उत्साह का माहौल है।
70% वोटिंग का आंकड़ा पार, टाइम बढ़ाने की उठी मांग
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Live Updates

    03:30 PM 23/04/26

    दोपहर 3 बजे तक 70% मतदान

    चुनाव आयोग के अनुसार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मतदान की रफ्तार तेज रही है। दोपहर 3 बजे तक कुल 70 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। यह आंकड़ा बताता है कि मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं और चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।

    03:30 PM 23/04/26

    वोटिंग टाइम बढ़ाने की उठी मांग

    तमिलनाडु में मतदान के दौरान TVK के महासचिव एन. आनंद ने वोटिंग का समय 2 घंटे बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि भारी ट्रैफिक की वजह से कई मतदाता समय पर बूथ तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसी कारण उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि वोटिंग का समय बढ़ाकर लोगों को अपना मत डालने का अतिरिक्त मौका दिया जाए।

    02:00 PM 23/04/26

    तमिलनाडु में ऐसे बढ़ती गई वोटिंग

    सुबह 9 बजे तक- 17.69 प्रतिशत मतदान
    सुबह 11 बजे तक- 37.56 प्रतिशत मतदान
    दोपहर 01 बजे तक- 56.81 प्रतिशत मतदान

    01:40 PM 23/04/26

    अभिनेता अर्जुन बोले- जो जीते, वो वादे निभाए

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बीच वोट डालने के बाद अर्जुन सरजा ने लोकतंत्र की असली कसौटी की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जीत सिर्फ सत्ता हासिल करने का नाम नहीं है, बल्कि जनता से किए गए वादों को निभाने की जिम्मेदारी भी साथ लेकर आती है। 

    01:15 PM 23/04/26

    1 बजे तक 56.81 प्रतिशत मतदान

    विधानसभा चुनाव के बीच दोपहर 1 बजे तक मतदान के आंकड़े लोकतंत्र की मजबूत नब्ज दिखा रहे हैं। तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

    01:00 PM 23/04/26

    दुल्हन संग वोट डालने बूथ पहुंचा दूल्हा

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बीच एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। कांचीपुरम से वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि एक दूल्हा अपनी शादी की रस्में पूरी करने के तुरंत बाद दुल्हन के साथ वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचा। 

    Twitter Post

     

    12:45 PM 23/04/26

    दयानिधि मारन परिवार संग पहुंचे मतदान केंद्र

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान डीएमके सांसद दयानिधि मारन परिवार के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने पहुंचे। चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर उन्होंने अपने बेटे और पत्नी के साथ वोट डाला। इस दौरान परिवार ने मतदाताओं से भी बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। 

    Twitter Post

     

    12:30 PM 23/04/26

    फर्स्ट-टाइम वोटर्स में जबरदस्त जोश

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव सुबह जैसे ही मतदान शुरू हुआ, पोलिंग बूथों के बाहर लंबी कतारें लग गईं। खास बात यह रही कि युवाओं ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का उपयोग किया। फर्स्ट-टाइम वोटर्स ने उम्मीद जताई कि नई सरकार राज्य के विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देगी। 

    12:00 PM 23/04/26

    IUML के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया मतदान

    IUML के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. कादर मोहिदीन ने तिरुचिरापल्ली में वोट डाला।

    Twitter Post

     

    11:30 AM 23/04/26

    11 बजे तक 37.56% मतदान दर्ज

    तमिलनाडु में मतदान प्रतिशत में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। सुबह 11 बजे तक राज्य में कुल 37.56 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, तुलना में पश्चिम बंगाल में मतदान की रफ्तार थोड़ी अधिक रही।

    11:00 AM 23/04/26

    क्रिकेटर अश्विन ने पत्नी संग डाला वोट

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी पत्नी प्रीति नारायणन के साथ वोट डाला। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा उन्होंने अपना काम कर दिया है और अब हर किसी को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।

    Twitter Post

     

    10:30 AM 23/04/26

    अभिनेता धनुष ने डाला वोट

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान एक्टर धनुष ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। उन्होंने मतदान कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया। 

    Twitter Post

     

    09:50 AM 23/04/26

    रोबोट कर रहा वेलकम ड्यूटी

    तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित गवर्नमेंट मुस्लिम हायर सेकेंडरी स्कूल के मॉडल पोलिंग बूथ पर वोटर्स के स्वागत के लिए G1 ह्यूमनॉइड रोबोट लगाया गया है। यह रोबोट मतदान केंद्र पर आने वाले लोगों का स्वागत कर रहा है।

    /img/99/1776918246441

     

    09:45 AM 23/04/26

    कमल हासन ने बेटी श्रुति हासन संग डाला वोट

    मक्कल निधि मय्यम (MNM) प्रमुख और लोकप्रिय अभिनेता कमल हासन ने अपनी बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन के साथ अलवरपेट स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।

    Twitter Post

     

    09:40 AM 23/04/26

    सुबह 9:30 बजे तक 17.69% वोटिंग

    तमिलनाडु में सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई और वोटिंग अभी भी जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, सुबह 9:30 बजे तक राज्य में कुल 17.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 

    09:35 AM 23/04/26

    वोट डालने के बाद एम.के. स्टालिन  का बयान

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और कोलाथुर से DMK उम्मीदवार एम.के. स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जैसे उन्होंने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया, वैसे ही हर नागरिक को अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाना चाहिए। 

    Twitter Post

     

    09:30 AM 23/04/26

    स्टालिन की पत्नी ने किया मतदान

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और कोलाथूर सीट से DMK उम्मीदवार एम.के. स्टालिन की पत्नी दुर्गा स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। मतदान के दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

    Twitter Post

     

    09:24 AM 23/04/26

    Twitter Post

    TVK प्रमुख विजय ने डाला वोट

    TVK प्रमुख और तिरुचिरापल्ली पूर्व तथा पेरम्बूर से उम्मीदवार विजय ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। चुनावी माहौल में उनके वोट डालने की तस्वीरें चर्चा में बनी हुई हैं।

    09:15 AM 23/04/26

    चेन्नई में एक्टर विजय ने डाला वोट

    अभिनेता से नेता बने TVK प्रमुख और तिरुचिरापल्ली पूर्व व पेरम्बूर सीटों से उम्मीदवार एक्टर विजय ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। जैसे ही वे बूथ पर पहुंचे, वहां बड़ी संख्या में समर्थक और लोग जमा हो गए। 

    09:13 AM 23/04/26

    रजनीकांत ने मताधिकार का किया इस्तेमाल

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बीच सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने चेन्नई के स्टेला मैरिस स्कूल स्थित बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। इससे पहले कमल हासन, विजय और अजीत भी मतदान कर चुके हैं। फिल्मी सितारों की यह भागीदारी चुनावी माहौल को और भी खास और उत्साहपूर्ण बना रही है।

    देश में चुनावी मौसम पूरी तरह गर्म है। इसी महीने 9 तारीख को केरल, पुडुचेरी और असम में मतदान हो चुका है। अब नजरें दो अहम राज्यों पर टिक गई हैं, जहां आज वोटिंग का दिन है। एक तरफ पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान चल रहा है, तो दूसरी तरफ तमिलनाडु में एक ही चरण में सभी सीटों पर जनता अपना फैसला सुना रही है।

    तमिलनाडु में सुबह 7 बजे मतदान केंद्रों के दरवाजे खुलते ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लोकतंत्र का यह बड़ा पर्व पूरे जोश के साथ जारी है।

    तमिलनाडु की 234 सीटों पर एक साथ वोटिंग

    तमिलनाडु विधानसभा की कुल 234 सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है। यह चुनाव राज्य की सियासत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि यहां मुकाबला टक्कर का है। इस बार कुल 4,023 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो अलग-अलग सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: West Bengal Election Live : बंगाल में वोट के लिए लंबी भीड़, शुेवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में वोट डाला

    हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों पर सबकी नजर

    इस चुनाव में कई बड़े और चर्चित चेहरे भी मैदान में हैं, जिनकी वजह से चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है।

    • उदयनिधि स्टालिन- चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट से चुनावी मैदान में हैं।
      ओ. पन्नीरसेल्वम- बोदीनायकनूर सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
    • प्रेमलता विजयकांत- विरुदाचलम सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
    • के. सेंगोटयन- गोबिचेट्टीपलायम सीट से इस बार विजय की पार्टी TVK के टिकट पर मैदान में हैं।

    प्रमुख चेहरे और सियासी टक्कर

    तमिलनाडु की राजनीति में कुछ और बड़े नाम भी चर्चा में हैं, जिनकी सीटें इस चुनाव को और रोमांचक बना रही हैं।

    • एम.के. स्टालिन- कोलाथूर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और राज्य की राजनीति के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं।
    • एडप्पाडी के. पलानीस्वामी- एडप्पाडी सीट से मैदान में हैं और मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।
    • सी. जोसेफ विजय- पेरम्बुर और त्रिची ईस्ट जैसे क्षेत्रों में इनका प्रभाव देखा जा रहा है।
    • सीमान- कारईकुडी सीट से चुनावी मुकाबले में हैं और युवाओं के बीच खास समर्थन रखते हैं।

    वोटिंग का माहौल और जनता की उम्मीदें

    सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं हर वर्ग लोकतंत्र के इस पर्व में भाग ले रहा है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
    राज्य की जनता अब इस बात का इंतजार कर रही है कि आने वाले समय में सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts