Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट :4 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के समय हुआ धमाका

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED को डिफ्यूज करते समय धमाका हुआ। घायल जवान का इलाज जारी है। बस्तर IG ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभियान लगातार चल रहा था।
4 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के समय हुआ धमाका

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बारूदी सुरंग (IED) हटाने के दौरान हुए विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के चार जवान शहीद हो गए।

पुलिस के मुताबिक, जवानों को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के तहत बारूदी सुरंगों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए भेजा गया था। इसी दौरान IED को डिफ्यूज करते समय अचानक तेज धमाका हो गया।

चारों जवानों ने गंवाई जान

हादसे में निरीक्षक सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

/img/15/1777727478664

31 मार्च के बाद पहली बड़ी घटना

गौरतलब है कि राज्य को 31 मार्च को माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के बाद यह नक्सल विस्फोट की पहली बड़ी घटना है। इस हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट : 10 दिन बाद भी दर्द कायम, 25 मजदूरों की मौत ने उठाए बड़े सवाल; NHRC ने मांगी रिपोर्ट

सरेंडर नक्सलियों से मिली थी जानकारी

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर पिछले कुछ महीनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान कई IED बरामद कर निष्क्रिय किए गए हैं।

घटना के बाद बढ़ाई गई सतर्कता

आईजी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब टीम विस्फोटक को निष्क्रिय कर रही थी। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts