India-Canada Row : कनाडा ने एअर इंडिया की सुरक्षा बढ़ाई, खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी के बाद लिया फैसला; वीडियो जारी कर कही थी ये बात

नई दिल्ली। कनाडा ने देश के हवाईअड्डों से आने-जाने वाली एअर इंडिया की उड़ानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। कनाडा ने इसकी जानकारी भारत को दी। इसके साथ ही कानून प्रवर्तन ने कहा कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच की जा रही है। ये फैसला खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू के एक वीडियो जारी करने के बाद लिया गया है। वीडियो में उसने चेतावनी देते हुए कहा था कि, "19 नवंबर के बाद एअर इंडिया से उड़ान न भरें, आपकी जान खतरे में हो सकती है।" जिसके बाद से ही भारत लगातार कनाडा से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहा था।
खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू।[/caption]
ग्लोबल नाकाबंदी का किया था आह्वान
खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने शनिवार (4 नवंबर) को एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने एअर इंडिया की फ्लाइट से जुड़ी धमकी दी थी। वीडियो में उसने पंजाबी में सिखों को दो बार चेतावनी देते हुए कहा था कि, हम सिख लोगों से 19 नवंबर को एअर इंडिया की फ्लाइट से ट्रैवल न करने के लिए कह रहे हैं। ये एक वैश्विक नाकाबंदी होगी। 19 नवंबर को एअर इंडिया से ट्रैवल न करें, नहीं तो आपकी जान खतरे में पड़ जाएगी। पन्नू ने आगे दावा किया कि दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट 19 नवंबर को बंद रहेगा और इसका नाम बदल दिया जाएगा। देखें वीडियो...भारत ने की थी सुरक्षा बढ़ाने की मांग
पन्नू की इस चेतावनी के बाद भारत ने कहा था कि, वो कनाडा आने-जाने वाली एअर इंडिया फ्लाइट की सुरक्षा के लिए कनाडाई अधिकारियों से बात करेगा। ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा था कि, भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय नागरिक उड्डयन समझौते में ऐसे (धमकी) खतरों से निपटने के नियम हैं। जिसके बाद अब कनाडा ने देश के हवाईअड्डों से आने-जाने वाली एअर इंडिया की उड़ानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि, एअर इंडिया कनाडा के टोरंटो और वैंकूवर शहरों से नई दिल्ली के बीच कई वीकली फ्लाइट ऑपरेट करती है। [caption id="attachment_94675" align="aligncenter" width="600"]
खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू।[/caption]




















