भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के मोबाइल पर भेजे अश्लील फोटो और मैसेज, एफआईआर दर्ज

Follow on Google News
भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के मोबाइल पर भेजे अश्लील फोटो और मैसेज, एफआईआर दर्ज
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को दो अनजान नंबरों से रविवार शाम अश्लील फोटो और मैसेज भेज गए हैं। टीटीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात फोन नंबरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें: CM शिवराज की बड़ी घोषणा : इंदौर में लता मंगेशकर के नाम से बनेगी संगीत अकादमी

सांसद ने रात 2 बजे की शिकायत

टीटीनगर थाना प्रभारी के मुताबिक, सांसद के मोबाइल पर रविवार को अज्ञात नंबर से फोटो और मैसेज भेजे गए। इस पर सांसद ने देर रात करीब दो बजे टीटी नगर थाने को शिकायत की। पुलिस ने देर रात दो मोबाइल नंबर से आए अश्लील मैसेज पर केस दर्ज किया। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है। टीटी नगर टीआई चेन सिंह रघुवंशी ने बताया कि अज्ञात फोन नंबरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

सांसद को भेजे गए अश्लील फोटो

शिकायत के अनुसार पहले सांसद को अश्लील फोटो भेजे गए हैं। नंबरों का पता लगाने के लिए सायबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ धारा 506, 507 और 354 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण प्रज्ञा ठाकुर अस्पताल में भर्ती थीं। 5 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। दो दिन से वे घर पर ही आराम कर रही हैं। ये भी पढ़ें: भिंड में अजीब मामला: युवक ने पालतू कुत्ते को चाकू से काटा और खाने लगा, लोगों को दिखाकर पीया खून
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts