Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs PAK T20 World Cup 2024 : आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Follow on Google News
IND vs PAK T20 World Cup 2024 : आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप में आज (9 जून) को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। न्यूयॉर्क में होने वाले इस महामुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। टी20 वर्ल्ड कप में आज 8वीं बार भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। वहीं पाकिस्तानी टीम अमेरिका से हारकर पूरी तरह बैकफुट पर है।

ओवरऑल हेड-टू-हेड

  • कुल टी20 मैच: 12
  • भारत जीता: 8
  • पाकिस्तान जीता: 3
  • टाई: 1 (ये मैच बॉल आउट में भारत ने जीता था)

न्यूट्रल वेन्यू पर हेड-टू-हेड

  • कुल टी20 मैच: 9
  • भारत जीता: 6
  • पाकिस्तान जीता: 2
  • टाई: 1 (ये मैच बॉल आउट में भारत ने जीता था)

टी20 वर्ल्ड कप में टक्कर

  • कुल टी20 मैच: 7
  • भारत जीता: 5
  • पाकिस्तान जीता: 1
  • टाई: 1 (ये मैच बॉल आउट में भारत ने जीता था)

भारत-पाक की टीम

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास आफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह आफरीदी, उस्मान खान।

भारत-पाक मैच का क्रेज

टी20 वर्ल्ड कप में भारत- पाकिस्तान के मैच का जादू और जुनून सिर चढ़ कर बोल रहा है। इसका सबूत है स्टेडियम में सीटों के टिकट की कीमतें। न्यूयॉर्क में रविवार को होने वाले मैच में स्टेडियम की एक सीट की कीमत 1.46 करोड़ रु. तक पहुंच गई है। यह सीट है – सेक्शन 252 की रो 20 की सीट नंबर 30, यह कीमत टिकट के रीसेल में कोट की गई है। स्टबहब (एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट ईवेंट्स के टिकट बेचने का प्लेटफॉर्म) पर यbabar azamह टिकट उपलब्ध है। हालांकि अब तक टिकट बिका नहीं है, लेकिन यह वो राशि है जो टिकट बेचने वाला मांग रहा है। इस टिकट की कीमत इतनी क्यों मांगी गई है यह अब तक साफ नहीं है, क्योंकि इसी सेक्शन की रो 19 और रो 21 के टिकटों की कीमत काफी कम है। खास बात यह है कि यह टिकट दूसरे प्लेटफॉर्म वायगोगो पर भी इसी कीमत में उपलब्ध है, लेकिन डीटेल शेयर नहीं की गई है।
  • टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला आयरलैंड से हुआ, जिसमें भारत 8 विकेट से जीता।
  • हाल ही में अमेरिका से हार कर पाकिस्तान टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर का शिकार हुआ।
ये भी पढ़ें- भारत-पाक मैच का क्रेज, टिकट की कीमत 1.46 करोड़ रुपए तक पहुंची
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts