उमरिया में बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत; 4 घायल

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में सड़क हादसा हो गया। नोरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम देवरी में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, चार युवक घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों का जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें- नीमच में खड़े ट्रक को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत; एक की हालत गंभीर











