🌤️
--Bhopal, India

वर्चस्व की लड़ाई में वृद्ध को उतारा मौत के घाट, घर जाकर मारी गोली

खाली ड्रम चोरी होने पर शुरू हुई थी दोनों गुटों रंजिश
Follow on Google News
शिवपुरी। ग्राम ढंगा कालीपहाड़ी (करैरा थाना अंतर्गत) में एक माह पहले यादवों द्वारा किये गए हवाई फायर का बदला लेने के लिए परिहारों ने यादवों के घर जाकर एक वृद्ध को गोली मारकर हत्या कर दी। करीब एक माह पहले ढंगा कालीपहाड़ी में यादव परिवार का खाली ड्रम चोरी हो गया था। उस समय यादवों ने परिहार परिवार पर संदेह किया था और उनके घर जाकर हवाई फायर किए थे। इसके बाद परिहारों की शिकायत पर यादवों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। परिहार परिवार यादवों की इस गुस्ताखी को दिमाग में रखकर बैठा था। इसी के चलते शुक्रवार की देर रात कुछ लोग यादवों के घर पहुंचे और उन्हें ललकारते हुए प्रतिपाल उर्फ मुन्ना यादव (57 साल) को गोली मार दी। एक गोली मुन्ना के सिर में लगी जबकि दूसरी छाती में लगी। वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले में आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले भी झगड़े होते रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच गांव में वर्चस्व की लड़ाई चली आ रही है। यही विवाद और हत्या का मूल कारण है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। तात्कालिक कारण एक ड्रम चोरी का है। जिसके बाद एक माह पहले यादवों ने परिहारों के घर हवाई फायर किए थे और अब परिहारों ने यादवों के घर इस घटना को अंजाम दिया है। जीडी शर्मा, एसडीओपी करैरा
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
icon

Latest Posts