Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चीन में बच्चों ने छोड़ा साथ तो बुजुर्ग महिला ने 23 करोड़ की संपत्ति कुत्ते-बिल्लियों के नाम की

महिला लियू का दावा- बच्चे न तो मिलने आते हैं और न ही देखभाल करते है
Follow on Google News
चीन में बच्चों ने छोड़ा साथ तो बुजुर्ग महिला ने 23 करोड़ की संपत्ति कुत्ते-बिल्लियों के नाम की

शंघाइ। चीन के शंघाई शहर में एक बुजुर्ग महिला ने अपने बच्चों की बेरुखी से तंग आकर अपने जानवरों के नाम नई वसीयत बनवा डाली। चीनी बुजुर्ग महिला लियू ने अपनी 2.8 मिलियन डॉलर (23.27 करोड़) की प्रॉपर्टी की वसीयत पालतू जानवर के नाम कर दी। बच्चों ने महिला की देखभाल करना छोड़ दिया और उससे मिलने की जहमत तक नहीं उठाते हैं, इससे महिला इतनी नाराज हो गई उसने अपनी वसीयत को बच्चों की बजाय अपने पालतू जानवरों के नाम करवा दिया। महिला की ओर से की गई नई वसीयत में यह भी कंडीशन लगाई है कि उसकी पूरी प्रॉपर्टी और रकम को पालतू कुत्तों और बिल्लियों पर खर्च किया जाए। साथ ही इनकी संतान की देखभाल पर ही इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

चीन के कानून में सीधे जानवरों के नाम नहीं कर सकते वसीयत

दरअसल, चीन का कानून किसी को भी अपनी प्रॉपर्टी या धन को सीधे जानवरों के लिए छोड़ने की इजाजत नहीं देता है। इसलिए लियू ने एक स्थानीय वेटनरी क्लीनिक को प्रशासक के तौर पर नियुक्त करते हुए यह वसीयत तैयार करवाई। हालांकि लियू के पास जानवरों के लिए की गई नई वसीयत को भी फिर से बदलने का विकल्प मौजूद है। अगर उनके बच्चे उनकी देखभाल करते हैं या फिर उनके व्यवहार में बदलाव आता है तो इस वसीयत को बदला जा सकता है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts