कंगाली के बीच जेल में बंद इमरान की हो रही महमान नवाजी, हर महीने हो रहे 12 लाख खर्च; सुरक्षा के लिए 14 पुलिसकर्मी तैनात, खाना बनाने की अलग है किचन

रावलपिंडी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय जेल में बंद हैं। लेकिन, उनकी महमान नवाजी देखकर हर पाकिस्तानी नागरिक जेल जाना चाहेगा। इमरान खान को रावलपिंडी की अदियाला जेल में 7 सेल अलॉट किए गए हैं। जेल में आम तौर पर 10 कैदियों की सुरक्षा में एक कर्मचारी तैनात किया जाता है। लेकिन, अकेले इमरान की सेफ्टी के लिए एक दो नहीं पूरे 14 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
जेल में भी इमरान की प्राइवेट किचन
इमरान खान के लिए जेल में अलग से खाना बनाया जाता है। यह खाना उनकी एक प्राइवेट किचन में बनता है जो कि बाकी कैदियों को नहीं दिया जाता। बता दें कि पाकिस्तान की सरकार ने बुधवार को लाहौर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी की। उन्होंने बताया कि इमरान की सुरक्षा के लिए हर महीने पाकिस्तानी रुपया के अनुसार करीब 12 लाख खर्च होते हैं। भारतीय रुपया में यह 3.62 लाख है।
खान की सुरक्षा में CCTV लगाए गए
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार के वकील खालिद इशाक ने कहा- "जेल में खान के सेल के आसपास CCTV लगाए गए हैं। इसी के साथ इमरान को मिल चुकी धमकियों के कारण उनसे मिलने वालों पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं।" बता दें कि खान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें पूर्ण सुरक्षा देने की मांग की गई है। जिसके बाद चीफ जस्टिस मलिक शहजाद अहमद खान ने मामले की सुनवाई 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी।अदियाला जेल में आतंकी हमले की कोशिश हुई थी
इमरान खान जिस जेल में बंद हैं, उस पर करीब 1 महीने पहले ही अफगानिस्तान के आतंकियों ने हमला करने की कोशिश की थी। इसकी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से कई हथियार, ग्रेनेड, IED समेत जेल का नक्शा बरामद हुए थे।












