मुंबई में 6 घंटे में 300 मिमी बारिश : सड़कों और रेलवे ट्रैक पर भरा पानी... कई ट्रेनें रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई। देश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भी भारी बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। शहर में छह घंटों में करीब 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। छात्रों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए, मुंबई (BMC क्षेत्र) के सभी BMC, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में आज (8 जुलाई) भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। 7 जुलाई को सुबह 8 बजे से 8 जुलाई को सुबह 6 बजे के बीच 22 घंटों के दौरान मुंबई सेंट्रल शहर में 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। वहीं, ईस्टर्न मुंबई में 150 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा वेस्टर्न मुंबई में 146 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
कई ट्रेनेें कैंसिल
रेलवे ट्रैक पर पानी भरने की वजह से मुंबई डिवीजन की 5 ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं हैं। रेलवे ने बताया कि, कुछ लोकल ट्रेनें भी कई घंटों की देरी से चल रही हैं। मुंबई डिविजन के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जलभराव के कारण निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी- 12110 (MMR-CSMT)
- 11010 (PUNE-CSMT)
- 12124 (PUNE-CSMT DECCAN)
- 11007 (PUNE-CSMT DECCAN)
- 12127 (CSMT-PUNE INTERCITY EXP)