Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ijtima In Bhopal : जीरो वेस्ट थीम, प्लास्टिक क्यूबस और खाद बनाएंगे

पहले दिन होंगे 300 निकाह, इंडोनेशिया, दुबई और सऊदी अरब के लोग होंगे शामिल
जीरो वेस्ट थीम, प्लास्टिक क्यूबस और खाद बनाएंगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    
    

    मनोज चौरसिया, भोपाल। राजधानी के ईंटखेड़ी क्षेत्र में 14 से 17 नवंबर तक आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन होगा। इसमें इंडोनेशिया, दुबई, सऊदी अरब और मलेशिया समेत अन्य देशों के लोग शिरकत करेंगे। यहां देश-दुनिया की करीब 25 से 30 हजार से अधिक जमातें शामिल होंगी। पहले दिन 300 निकाह होंगे। इज्तिमा आयोजन की तैयारी जीरो वेस्ट थीम पर हो रही है। यहां पर निकलने वाले गीले-सूखे कचरे को कमेटी और नगर निगम मिलकर अलग-अलग करेंगे। इससे खाद बनाकर खेती के उपयोग में लाया जाएगा। जीरो वेस्ट के लिए पाइप लाइन चेक करेंगे जिससे पानी की बर्बादी  नहीं हो। भोजन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, इससे जितने लोग होंगे उतना ही भोजन बनेगा। वेस्ट प्लांट भेजा जाएगा। जहां प्लास्टिक के क्यूब और खाद बनाएंगे।

    बाहरी लोगों के लिए ठहरने की अलग व्यवस्था

    विदेशों से आने वाले लोगों के लिए इज्तिमा स्थल पर ठहरने के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है। दरअसल इन लोगों के लिए अलग पंडाल लगाया जा रहा है, जहां यह लोग ठहर सकेंगे।  चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में लगभग 10 से 12 लाख से अधिक लोग एक पंडाल में इकट्ठे होंगे।

    90 प्रतिशत काम पूरा

    हजारों वॉलंटियर्स पंडाल, खानपान, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था में जुटे हुए हैं। तैयारियों का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 17 नवंबर को सामूहिक दुआ के साथ इज्तिमा का समापन होगा। दमकल टीम चौबीसों घंटे इज्तिमा स्थल पर रहेगी। फायर फाइटर वाहनों को अलग-अलग बिंदुओं पर भी तैनात किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर करीब 500 वॉलंटियर प्रति शिफ्ट तैनात रहेंगे। इज्तिमा के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. उमर हाफिज के मुताबिक इज्तिमा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो  चुकी हैं। बुधवार से जमातों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि इज्तिमा भोपाल के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है। पहले वर्षों तक यह धार्मिक सम्मेलन ताज उल मसाजिद के आसपास लगाया जाता था। लगातार आगंतुकों की संख्या बढ़ने से इसे ईंटखेड़ी शिफ्ट किया गया।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts