Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर, JEE एडवांस्ड की परीक्षा में बदलाव, शेड्यूल जारी

Follow on Google News
IIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर, JEE एडवांस्ड की परीक्षा में बदलाव, शेड्यूल जारी
एज्युकेशन डेस्क। आईआईटी में प्रवेश पाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए। आईआईटी में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 की तारीखों का एलान हो चुका है। इसके अनुसार जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे और 2 मई 2025 तक आप इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

कब और कैसे होगी परीक्षा?

जेईई एडवांस्ड 2025 प्रवेश परीक्षा 18 मई 2025 को होगी। इसके लिए 11 मई को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आईआईटी में प्रवेश के लिए परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर  सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगा जबकि दुसरा पेपर  दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। दोनों परीक्षा के लिए छात्रों को तीन-तीन घंटे का समय मिलेगा। दोनों परीक्षाएं सीबीटी मोड में आयोजित की जाएंगी।

 जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में बदलाव

जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के लिए इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नए निर्देशों के अनुसार, एक उम्मीदवार लगातार तीन साल जेईई एडवांस में शामिल हो सकता है। इससे पहले, अटेंप्ट की संख्या लगातार दो सालों में दो बार तक सीमित थी। अब छात्रों को जेईई एडवांस्ड के 3 अटेंप्ट मिलने से छात्रों को काफी लाभ होगा। दो अटेंप्ट में सफल नहीं होने पर कई अभ्यर्थी डिप्रेशन में चले जाते थे, उनमें कमी आएगी। तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स कम दबाव महसूस करेंगे। आईआईटी से ड्रॉप लेने वालों में भी कमी आएगी अभ्यर्थी अपनी गलतियों में सुधार कर अपना रैंक बेहतर कर सकेंगे।

कौन दे सकता है जेईई एडवांस्ड?

2025 में होने वाली जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में 2023, 2024 और 2025 में 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स शामिल हो सकेंगे। वहीं, 2022 या उससे पहले 12वीं की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में नही बैठ सकेंगे। जेईई एडवांस्ड 2025 का आयोजन आईआईटी कानपुर करेगा। जेईई मेन की परीक्षा के आधार पर 2,50,000 स्टूडेंट्स एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts