Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जयारोग्य अस्पताल में मरीजों को बड़ी राहत, शुरू हुई मेंटेनेंस हेल्पलाइन; शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचेगी टीम

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (JAH) में मरीजों और परिजनों की मेंटेनेंस संबंधी शिकायतों के लिए नई हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू की गई है। अब बिजली, पानी, पंखे, प्लंबिंग और फर्नीचर से जुड़ी समस्या की सूचना फोन पर देने के बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंचेगी।
जयारोग्य अस्पताल में मरीजों को बड़ी राहत, शुरू हुई मेंटेनेंस हेल्पलाइन; शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचेगी टीम
जयारोग्य अस्पताल में मरीजों को बड़ी राहत

ग्वालियर। जीआरएमसी के डीन डॉ. आरके धाकड़ ने जल्द और समयबद्ध समाधान के लिए 0751-299738 नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होते ही सूचना JAH के वर्कशॉप प्रभारी को भेजी जाएगी, जो जरूरत के अनुसार इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर या कारपेंटर को मौके पर भेजेंगे। खराबी दूर होने के बाद शिकायत का फीडबैक भी दर्ज किया जाएगा।

मरीज और परिजन फोन पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत

अस्पताल में अब मरीज, उनके परिजन और वार्ड स्टाफ मेंटेनेंस से जुड़ी परेशानी सीधे हेल्पलाइन नंबर 0751-299738 पर दर्ज करा सकेंगे। कॉल करने वाले को संबंधित वार्ड और खराबी की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद शिकायत को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: कांकेर में फिर 14 गौवंशों की दर्दनाक मौत,नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने रौंदा

वर्कशॉप प्रभारी को तुरंत मिलेगी सूचना

हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होते ही इसकी जानकारी JAH के वर्कशॉप प्रभारी तक पहुंचाई जाएगी। शिकायत की प्रकृति के आधार पर प्रभारी संबंधित स्थान पर इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर या कारपेंटर को भेजेंगे, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।

बिजली-पानी से जुड़ी शिकायतों पर फोकस

नई व्यवस्था के तहत वार्डों में पंखे, बिजली और पानी के अलावा प्लंबिंग, फर्नीचर से जुड़ी छोटी खराबियों की भी सूचना दी जा सकेगी। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य इन समस्याओं के समाधान में लगने वाले समय को कम करना है, जिससे मरीजों और परिजनों को परेशान न होना पड़े।

Breaking News

तय समय-सीमा में होगी समस्या का होगा समाधान 

वर्कशॉप की तकनीकी टीम शिकायत मिलने के बाद संबंधित वार्ड में पहुंचकर खराबी को दुरुस्त करेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिकायतों का समाधान तय समय-सीमा में करने की व्यवस्था बनाई गई है, ताकि लंबे समय तक कोई समस्या बनी न रहे।

ये भी पढ़ें: रिलेशनशिप से इनकार पर बौखलाईं 4 सहेलियां, छात्रा को घेरा और बेरहमी से पीटा… VIDEO वायरल

फीडबैक भी किया जाएगा दर्ज

तकनीकी टीम के मौके पर पहुंचने और खराबी ठीक करने के बाद शिकायत का फीडबैक भी दर्ज किया जाएगा। इससे अस्पताल प्रबंधन को यह जानकारी मिल सकेगी कि शिकायत का समाधान कब और किस तरह किया गया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts