PlayBreaking News

ICC T-20 Rankings: टॉप-10 से बाहर हुए कोहली, रोहित-राहुल को हुआ फायदा, बाबर का जलवा कायम

Follow on Google News
आईसीसी ने बुधवार को टी-20 फॉर्मेट की ताजा रैंकिंग जारी की। खासबात ये है कि लंबे अंतराल के बाद विराट कोहली टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। केएल राहुल एक स्‍थान के फायदे के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। राहुल टॉप-10 की सूची में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। बाबर आजम पहले स्‍थान पर बने हुए हैं। मोहम्‍मद रिजवान को भी एक स्‍थान का फायदा हुआ है। वो चौथे स्‍थान पर आ गए हैं। मार्टिन गप्टिल की टॉप-10 में वापसी हुई है। वो अब 10वें स्‍थान पर आ गए हैं। रोहित शर्मा का न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन रहा था, जिसके दम पर वो अब 13वें स्‍थान पर आ गए हैं। इससे पहले तक 15वें स्‍थान पर थे। [embed]https://twitter.com/ICC/status/1463425384255422467?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1463425384255422467%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdoc[/embed] ये भी पढ़े: 6G टेक्नोलॉजी 2023-24 तक लॉन्च होने की संभावना: टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान

11वें स्थान पर पहुंचे स्टार बल्लेबाज कोहली

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेलने वाले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची से बाहर हो गए हैं। विराट कोहली को मौजूदा रैंकिंग में 11वें पायदान पर जगह मिली है।

नए टी-20 कप्तान रोहित को हुआ फायदा

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के नए टी-20 कप्तान रोहित शर्मा को दो स्थान का फायदा मिला है और वो 15वें से 13 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के 3 मैच में 159 रन बनाए और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

मार्टिन गप्टिल की हुई टॉप-10 में एंट्री

वहीं कीवी सलामी बल्लेबाज मार्टिल गप्टिल को उनके शानदार प्रदर्शन का फायदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में मिला है और वो दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाजों में अपना नाम शामिल करने में सफल रहे हैं। गप्टिल ने भारत के खिलाफ तीन मैच में 70, 31 और 51 रन की पारी खेली। उन्हें इस प्रदर्शन की वजह से रैंकिंग में 3 स्थान का फायदा हुआ।

दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाज

  1. बाबर आजम 809
  2. डेविड मलान 805
  3. एडेन मार्करम 796
  4. मोहम्मद रिजवान 735
  5. केएल राहुल 729
  6. आरोन फिंच 709
  7. डोवोन कॉन्वे 703
  8. जोस बटलर 674
  9. रॉसी वान डर दुसें 669
  10. मार्टिन गप्टिल 658
  11. विराट कोहली 657
खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts