Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ICC Rankings : जो रूट टेस्ट में नंबर 1, वनडे में शुभमन गिल  सीधे पहुंचे नंबर 2 पर

आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर जो रूट ने नंबर वन की कामयाबी अपने पास रखी है। वनडे की बात करें तो इंडियर बैटर शुभमन गिल की रेटिंग में जबर्दस्त सुधार हुआ है। वे तीन पायदान ऊपर नंबर 2 पर पहुंच गए हैं।
 जो रूट टेस्ट में नंबर 1, वनडे में शुभमन गिल  सीधे पहुंचे नंबर 2 पर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी की ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले सप्ताह खेले गए टेस्ट और वनडे मुकाबलों के शानदार प्रदर्शन का असर सीधे खिलाड़ियों की रैंकिंग पर पड़ा है। कई बल्लेबाजों ने लंबी छलांग लगाई है, जबकि कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को अपने स्थान गंवाने पड़े हैं। खास बात यह रही कि टेस्ट क्रिकेट में फिर से जो रूट का दबदबा देखने को मिला, वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वनडे रैंकिंग में जबरदस्त प्रगति दर्ज की है।

जो रूट ने दोबारा हासिल की नंबर वन की कुर्सी 

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है। रूट ने दो पायदान की छलांग लगाते हुए 871 रेटिंग अंकों के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया। हाल ही में शीर्ष पर पहुंचे उनके ही साथी बल्लेबाज हैरी ब्रूक को एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वे 866 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रूट की निरंतरता और हालिया प्रदर्शन ने उन्हें फिर से टेस्ट क्रिकेट का बादशाह बना दिया है।

ट्रेविस हेड और रचिन रवींद्र की स्थिति में बदलाव 

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को भी रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है। वे दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और उनके खाते में 853 रेटिंग अंक हैं। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने शानदार प्रगति की है। उन्होंने दो स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष-10 में जगह बनाई और अब वे 715 अंकों के साथ दसवें स्थान पर काबिज हैं।

ये भी पढ़ें: Aashirvad Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने दूसरा तूफानी शतक जड़कर फिर लूटी महफिल, 119 गेंदों में ठोके 168 रन

वनडे में शुभमन गिल की दमदार वापसी 

वनडे रैंकिंग में सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय कप्तान शुभमन गिल की हो रही है। गिल ने एक साथ तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए सीधे दूसरे नंबर पर कब्जा जमा लिया है। उनकी रेटिंग अब 791 अंक हो गई है। हालिया प्रदर्शन के दम पर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे जल्द ही वनडे क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज बनने की दौड़ में मजबूत दावेदार हैं।

विराट कोहली को नुकसान, रोहित बरकरार 

वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 815 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। वहीं विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वे अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा 754 अंकों के साथ चौथे स्थान पर कायम हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दो स्थान फिसलकर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि श्रीलंका के चरित असलंका नौवें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सीनेट से ट्रंप को लगा झटका...! संसद ने पास किया ईरान जंग रोकने का प्रस्ताव; युद्ध में हमले रोकने के मिले आदेश

आने वाले मैचों से फिर बदल सकती है तस्वीर 

क्रिकेट कैलेंडर में अगले कुछ सप्ताह बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। लगातार होने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का असर खिलाड़ियों की रैंकिंग पर भी पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि वनडे के साथ-साथ टी20 रैंकिंग में भी जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की नजर अब आगामी सीरीज और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी रहेगी।

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts